श्री गंगानगर

कांग्रेस-भाजपा बोलते तो है राम जैसा लेकिन कर्म है रावण जैसा

- ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सरदारशहर के कांग्रेस विधायक के तीखे बोल
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2017, 9:33 PM IST
mahasabha
mahasabha

श्रीगंगानगर।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सरदारशहर से कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों दल बोलते है तो रामसुखदास जी की तरह मीठा मीठा लेकिन कर्म है बुराईयों का प्रीत रावण जैसा।खुद कांग्रेस में होने के बावजूद तीखे तेवर के रूप में अपनी बात की और बोले कि प्रदेश में लोकतंत्र को कुचलने के लिए राजतंत्र हावी करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां विनोबा बस्ती में राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित सम्मान कार्यक्रम में विधायक शर्मा का कहना था कि प्रदेश में सत्तापक्ष मंत्रियों और विधायको को नहीं चलती, हालात यह है कि इससे आम आदमी के काम नहीं हो रहे है। उन्होंने कहा कि चार दिन पहले विधानसभा में राज्य सरकार काला कानून का बिल लेकर आई लेकिन जागरूक लोगों के सामूहिक विरोध का सरकार झेल नहीं पाई और यह बिल प्रवर समिति को सौँपकर बैकफुट पर आ गई है।

इलाके के ब्राह्मणों को आरक्षण के संबंध में कहा कि दक्षिण भारत में ब्राह्मणों को आरक्षण मिल चुका है लेकिन प्रदेश में यह प्रक्रिया अटकी हुई है।उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि अधिकाधिक संख्या में जनप्रतिनिधि निर्वाचित करें ताकि जहां अधिक संख्या होगी तो हक लेने में देर नहीं लगेगा। इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के हीरालाल गौड़, जगदीश तिवाड़ी, सीबी ओझा, ओमप्रकाश गौड़, व्यापार मंडल के नरेश शर्मा, यूआईटी सचिव कैलाश शर्मा, सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित मंचासीन थे। कार्यक्रम में पार्षद पवन गौड़, राजकुमार शर्मा डीटीडीसी, रवि शर्मा, प्रदीप धेरड़, प्रभा शर्मा, करणा शर्मा, प्रवीण गौड़, सुभाष शर्मा, संजीव दीक्षित, डा.ऱमेश शर्मा, श्यामसुंदर कौशिक, योगेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।

व्यवहारिकता का पढ़ाया पाठ

विधायक शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान व्यवहारिक होने की नसीहत भी दी। संस्कारवान की परपंरा छूटने पर चिंता जताते हुए उन्हेांने कहा कि नई पीढ़ी को जब तक संस्कारवान नहीं बनाओगे तो समाज का भला कैसे होगा। दक्षिण भारत के ब्राह्मणों से प्ररेणा लेने की बात भी कही। उनका कहना था कि दक्षिण भारत में ब्राह्मणों ने अपने बलबूते पर खुद की पहचान बनाई है। ब्राह्मण महासभा को मजबूत करने के बारे में भी अपनी बात कही। इस कार्यक्रम में भाजपा-कांग्रेस के अलावा इलाके के व्यापारी, समाजिक और सरकारी विभागों के अधिकारी और कार्मिक भी मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट