श्री गंगानगर

इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान में आग से लाखों का नुकसान

मुख्य बाजार स्थित एक इलैक्ट्रिोनिक्स की दुकान की ऊपर की मंजिल में शार्ट सॢकट से आग लग गई। आग लगने से ऊपर की मंजिल में रखा सारा सामान जल गया।
2 min read
fire in shop
fire in shop

अनूपगढ़.

मुख्य बाजार स्थित एक इलैक्ट्रिोनिक्स की दुकान की ऊपर की मंजिल में शार्ट सॢकट से आग लग गई। आग लगने से ऊपर की मंजिल में रखा सारा सामान जल गया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार में बक्कड़ इलैक्ट्रोनिक के पड़ोसी आशीष कटारिया को दुकान से देर रात्रि धुंआ उठता दिखाई दिया। कटारिया ने बिना देर किए आसपास के दुकानदारों को आग लगने की सूचना दी।

सूचना पर पूर्व पार्षद मुकेश बाघला तथा बक्कड़ इलैक्ट्रोनिक्स के मालिक कपिल बक्कड़ ने अपनी-अपनी दुकानें खोली तो दुकान के ऊपर की मंजिल पर आग की भयंकर लपटें उठती दिखाई दी। दुकानदारों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल तथा पुलिस को दी। दमकल ने मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। ऊपर की मंजिल में इलैक्ट्रोनिक के सामान के अलावा गत्ते तथा थर्माकोल होने की वजह से आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। आग की सूचना पर थानाधिकारी नरेश निर्वाण भी रात्रि में मौके पर पहुंचे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आठ जेड में नहीं पहुंच रहा पानी, लोग हो रहे परेशान

--महिलाओं ने दी आंदोलन की चेतावनी

श्रीगंगानगर. गर्मी के मौसम में शहर के अंतिम छोर पर बसे आठ जेड में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। महिलाएं मटकों से पानी इधर-उधर स्थापित हेड पंप से लाने को मजबूर हैं। गांव की महिलाओं ने सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश बादल को ज्ञापन देकर टेल पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पानी आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव 12 जेड के वाटरवक्र्स से पानी सप्लाई आठ जेड को किया जाता है।

इसके लिए लंबी पाइप लाइन बिछा रखी है। इस पाइप लाइन में कुछ प्रभावशाली लोगों ने अवैध कनेक्शन कर लिए हैं और सब्जी व अन्य खेती कर रहे हैं, जबकि टेल के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता जसराम वर्मा ने बताया कि जनता जल योजना की स्कीम है और इसे सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी संचालित करता है, लेकिन फिर भी इस संबंध में विकास अधिकारी को लिखकर आवश्यक कार्रवाई करवाई जा रही है।

Published on:
09 Jul 2018 08:30 pm
Also Read
View All