श्री गंगानगर

Video : देश में वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों को दे रहे बढ़ावा

केन्द्र सरकार परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने का काम कर रही है।
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2017, 8:34 PM IST
press conference
press conference

श्रीगंगानगर.

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर लिमिटेड (एनएचपीसी) के निदेशक और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष बीपी मकवाना ने कहा है कि केन्द्र सरकार परम्परागत ऊर्जा स्रोतों के साथ-साथ वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देने का काम कर रही है।वे शनिवार शाम को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इसी माह निदेशक नियुक्त हुए मकवाना ने कहा कि सरकार ने सौभाग्य योजना में 4 करोड़ गरीब लोगों को नि:शुल्क कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है। इस पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम भी कर रही है।
मकवाना ने एनएचपीसी के बजाय सरकार की उपलब्धियों के बखान पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना में केन्द्र सरकार ने 5 करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा था जिसमें 3 करोड़ को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सिर पर मैला ढोने की प्रथा को सरकार ने समाप्त कराया है।

सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश टायसन ने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं कि राज्य की सभी नगरपालिकाओं में शीघ्र से शीघ्र सफाई कर्मियों की भर्ती हो। वाल्मीकि समाज के लोगों में राजनीतिक जागरुकता के लिए भी वे काम कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि समाज के लोग बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं।


भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ.ओपी महेन्द्रा ने कहा कि पहली बार वाल्मीकि जयंती पर राजस्थान के सभी जिलों में कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 34 विधानसभा सीटे हैं। पिछली बार इसमें से 32 भाजपा ने जीती थी। इस बार भी इन सीटों पर शत-प्रतिशत जीत के लक्ष्य के साथ वे आगे बढ़ रहे हैं।
भाजपा ने केन्द्र और राज्य में महत्वपूर्ण पदों पर अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को स्थान दिया है। जिससे इन वर्गों के लोगों में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है। पत्रकार वार्ता में अनुसूचित जाति मोर्चा की उपाध्यक्ष अंजना पंवार और राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष शांतिलाल जावा मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट