श्री गंगानगर

श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ जिलों में बूंदाबांदी से फसलों को जीवनदान

अनूपगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों में रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद रात को करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई।
less than 1 minute read
Drizzle gives life to crops in Sriganganagar-Anupgarh districts
श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय पर रविवार देर रात बूंदाबांदी से भीगी सडक़।

श्रीगंगानगर. अनूपगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों में रविवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बाद रात को करीब 10 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे फिर हल्की बारिश शुरू हुई। बारिश का यह सिलसला देर रात तक जारी रहा। इससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम में यह बदलाव रबी फसलों के लिए लाभदायक साबित होगा। श्रीगंगानगर जिले के कई स्थानों पर तेज बूंदाबांदी की सूचना है। श्रीगंगानगर जिले के विभिन्न स्थानों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सूरतगढ़, श्रीकरणपुर, गजङ्क्षसहपुर, चूनावढ़ व सिद्धूवाला से कहीं हल्की तो कहीं तेज बूंदाबांदी की सूचना है। वहीं अनूपगढ़ जिले में जिला मुख्यालय व श्रीविजयनगर से भी बूंदाबांदी के समाचार मिले हैं। मौसम में बदलाव से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। उनका मानना है कि यह बूंदाबांदी फसलों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

Updated on:
23 Dec 2024 01:03 am
Published on:
23 Dec 2024 01:03 am
Also Read
View All
श्रीगंगानगर में 16 साल की अविवाहित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल में सामने आई ऐसी बात कि चकरा गई महिला पुलिस

Rajasthan Panchayat Elections : 2 संतान की शर्त खत्म, श्रीगंगानगर के गांवों में अब बदलेगा समीकरण, पुराने चेहरे लौटे

राजस्थान: शराब पार्टी के बाद दोस्त की कुल्हाड़ी से हत्या, महिला से कथित संबंध को लेकर विवाद की चर्चा

Rajasthan: बेटियों ने दिया पिता की पार्थिव देह को कंधा, अंतिम संस्कार की रस्मों में भी हुईं शामिल

राजस्थान में ड्रोन के जरिए PAK से मंगवाते हेरोइन, पति-पत्नी चला रहे थे पूरा नेटवर्क; दुबई हवाला कनेक्शन भी आया सामने