श्री गंगानगर

Video: शव लेने से किया इनकार, अस्पताल में स्थापित पुलिस चौकी के बाहर धरना

निजी बस के टायर तले कुचले जाने से युवक की मौत के प्रकरण में सोमवार को परिजन व ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव लेने से इनकार कर दिया।
2 min read
• •
Updated: 27 Feb 2018, 6:44 AM IST
strike at police station

हनुमानगढ़.

निजी बस के टायर तले कुचले जाने से युवक की मौत के प्रकरण में सोमवार को परिजन व ग्रामीणों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव लेने से इनकार कर दिया। वे बस चालक को तत्काल गिरफ्तार करने व मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए। कुछ देर के लिए जिला अस्पताल स्थित पुलिस चौकी के बाहर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन भी किया। बाद में मौके पर पहुंचे टाउन थाना प्रभारी ने समझाइश के बाद ग्रामीणों व परिजनों को शांत किया। इसके बाद वे शव लेने को राजी हुए।

जानकारी के अनुसार मजदूरी करने वाला महेन्द्र कुमार (18) पुत्र महावीर कुम्हार निवासी नंदराम की ढाणी रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे निजी बस नंबर आरजे 31 पीए 3894 में सवार होकर टाउन से गांव के लिए रवाना हुआ। करीब पौने आठ बजे गांव के बस स्टैंड से कुछ दूरी पर स्थित भजनलाल की ढाणी के पास बस से नीचे उतरने लगा अचानक उसकी पेंट खिड़की में फंस गई। इससे वह लडख़ड़ाकर सड़क पर गिर गया। तभी बस का पिछला टायर उसके ऊपर से निकल गया। साथी मजदूरों ने उसे गम्भीर हालत में एंबुलेंस के जरिए राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक लूणकरण सिंह मौके पर पहुंचे और बस को अपने कब्जे में ले थाने पहुंचाया। पुलिस ने रात को शव कब्जे में ले अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार सुबह टाउन पुलिस पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद जब शव को ले जाने की बात आई तो परिजन व ग्रामीण ने बस चालक को गिरफ्तार करने व मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए।

उन्होंने अस्पताल की पुलिस चौकी के आगे धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर टाउन थाना प्रभारी मोहम्मद अनवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर परिजन व ग्रामीण शांत हुए तथा मोर्चरी में रखे शव को ले गए। इस संबंध में टाउन पुलिस थाने में मृतक के पिता महावीर कुम्हार की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Updated on:
27 Feb 2018, 6:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच

Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले के आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा, रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक के पास मिले 2 बम, एक था एक्टिव

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS का एक और बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से RDX आने से पहले ही रची गई थी साजिश

‘पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ ने…’, महकदीप ने उगले राज़, श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा!

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस: गिरफ्तार महकदीप को लेकर परिजनों का बड़ा खुलासा, दविंदर की मां बोली- प्यार के जाल में फंसाकर कराए गलत काम