श्री गंगानगर

Madan Dilawar: मंत्री मदन दिलावर ने अफसरों को फटकारा, बोले- ‘मैं फील्ड में जाता हूं, सच बताओ गप्पे नहीं’

Madan Dilawar News: श्रीविजयनगर में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री मदन दिलावर ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी जताते हुए तीखे सवाल उठाए।

2 min read
अधिकारियों संग बैठक करते मदन दिलावर। फोटो- पत्रिका

श्रीगंगानगर/श्रीविजयनगर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर का जिले का दौरा प्रशासनिक तंत्र के लिए असहज सवालों और सख्त संदेशों से भरा रहा। श्रीविजयनगर पंचायत समिति सभागार में आयोजित श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक में मंत्री का रुख तीखा रहा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, मैं फील्ड में जाकर देखता हूं, आप सच बताओ। मैं यहां गप्पे मारने के लिए नहीं बैठा।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Jalore News: 5 घंटे तक बिजली के तारों पर लटका रहा बेटा, मौत की खबर सुनकर भागे पिता, रास्ते में हुआ भीषण एक्सीडेंट

मंत्री ने पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली पर सीधे सवाल उठाए। हनुमानगढ़ के सीईओ ओमप्रकाश बिश्नोई से जब गांवों की सफाई व्यवस्था पर जवाब मांगा गया, तो उन्होंने 100 घरों से कम आबादी वाले गांवों में ही सफाई की जिम्मेदारी होने की बात कही। इस पर मंत्री भड़क गए, यह कहां लिखा है? उन्होंने कचरा निस्तारण, मृत पशुओं के उठान और गंदगी के मुद्दों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए गंदे गांवों की सूची मांगी और मौके पर जांच की चेतावनी दी।

हकीकत : अब भी लोग खुले में शौच जाने को मजबूर

ओडीएफ और ओडीएफ प्लस के दावों पर भी मंत्री ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कागजों में भले ही गांव ओडीएफ घोषित हों, लेकिन जमीनी हकीकत में अब भी लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। आप आरएएस अधिकारी होकर भी मंत्री को अंधेरे में रख रहे हैं। सरकार का पैसा यूं बर्बाद नहीं होने दूंगा। एसीईओ देशराज से रात्रि चौपालों के साक्ष्य मांगे और निस्तारित प्रकरणों का हिसाब भी तलब किया।

श्रीगंगानगर जिला परिषद के सीईओ गिरधर को भी गांवों की सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। पदमपुर बीडीओ जांगिड के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व विधायक संतोष बावरी, एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार सहित अधिकारी मौजूद थे।

स्कूलों में शिक्षकों का संतुलन सही करने के निर्देश

बैठक का दूसरा चरण शिक्षा विभाग को लेकर रहा। सीडीईओ अरविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने, शिक्षकों का संतुलित वितरण सुनिश्चित करने, स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग और शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान ग्राम पंचायत 29 जीबी के ग्रामीण रामप्रताप शर्मा के नेतृत्व में पंचायत में कथित घोटाले की जांच की मांग को लेकर पहुंचे। दिलावर ने मामले की जल्द जांच कराने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें

Pali News: अंग्रेजों के जमाने के रेलवे स्टेशन पर गरजा बुलडोजर, सभी भवन तोड़कर जमींदोज किए, जानिए इसकी वजह
Also Read
View All