श्री गंगानगर

पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
flagmarch
पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च

श्रीबिजयनगर.

इलाके में शांतिपूर्ण मतदान के लिए कस्बे में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की ओर से शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाधिकारी फूल चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान इलाके के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। क्षेत्र में निकला यह फ्लैग मार्च इलाके के लोगों में चर्चा का विषय रहा।

फ्लैग मार्च श्रीबिजयनगर कस्बे के पुलिस थाना से शुरू होकर दशमेश चौक , सिंघसभा गुरुद्वारा , हरिपुरा रोड से होते हुए सब्जी मंडी से होकर थाना परिसर पहुचा । फ्लैग मार्च में कंपनी कमांडर की अगुवाई में जवानों और श्रीबिजयनगर पुलिस थाना के सिपाहियों ने भाग लिया। पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स की ओर से कस्बे में पहले भी दो बारफ्लैग मार्च निकाला जा चुका है। इलाके के लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने से पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स इस इलाके में लगतार फ्लैग मार्च जैसी गतिविधियों में जुटी है। इसके माध्यम से लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Published on:
24 Nov 2018 10:23 pm
Also Read
View All