टाउन की श्रीसुंदरकाण्ड मित्र मण्डल के सदस्यों ने जंक्शन की बद्रीनाथ धर्मशाला के पास संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ व फागोत्सव 2018 का आयोजन किया गया।
हनुमानगढ़.
टाउन की श्रीसुंदरकाण्ड मित्र मण्डल के सदस्यों ने जंक्शन की बद्रीनाथ धर्मशाला के पास संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ व फागोत्सव 2018 का आयोजन किया गया। प्रवक्ता संजय पारीक ने बताया कि होली धमाल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्कृति व परम्परा को नई पीढ़ी को अवगत कराना व परम्परा को जीवंत रखा है। कार्यक्रम के दौरान श्रीराधा कृष्ण व बालाजी की संचेतन झांकियां निकाली गई।
भक्तों ने तुम झोली भरलों भक्तों रंग गुलाल से होली खेलांगा अपा गिरधर गोपाल से... सीता परणिज्य श्रीराम जी चंवरी में बैठेया रे, राजा बल के दरबार मची रे होली, कन्हैया मेरी मानों थे रंग मत डारो, सुरत ना बीगाडो आदि धमालों से चंग की थाप पुष्पों की होली खेली गई। कलाकरों ने घुंघरू की झणकार के साथ गीदड नृत्य की प्रस्तुती दी। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।
स्नेह मिलन पर खेंलेगे फूलोंकी होली
हनुमानगढ़.
टाउन के अग्रसेन भवन में अग्रोहा विकास ट्रस्ट इकाई की बैठक अध्यक्ष सतीष बंसल की अध्यक्षता में हुई। होली के दिन स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह नौ से दोपहर 12 बजे टाउन के महाराजा अग्रेसन भवन में होगा। इसमें राधा-कृष्ण की सचेतन झांकियां व फूलों की होली खेली जाएगी। बैठक में सचिव वीपी गोयल, कृष्ण अवतार खदरिया, रतन लाल नागौरी, बीडी लालगढिय़ा, रविन्द्र जिन्दल, अरूण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, राजेन्द्र बंसल, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
स्नेह मिलन पर होगा कवि सम्मेलन
हनुमानगढ़.
जंक्शन अग्रवाल समाज समिति की बैठक सोमवार को जंक्शन स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष गणेशराज बंसल ने की। इसमें होली के अवसर पर स्नेह मिलन व हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम दो मार्च को दोपहर तीन बजे से महाराजा अग्रसेन भवन में होगा। इसमें कवियत्री मोनिका देहलवी, दीपक गुप्ता, महेन्द्र हरियाणवी, राजेश चढ्ढा, रूपसिंह राजपुरी, सुरेन्द्र सत्यम आदि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवानदास बंसल, उपाध्यक्ष नरेश गर्ग, सचिव सतीष गोयल, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल बंसल, विधिमंत्री अरूण अग्रवाल, प्रचारमंत्री गोपाल जिन्दल, संगठन मंत्री मुकेश मितल, सुनील गुप्ता, अजय गर्ग, लखपत राय, संजीव गोयल आदि मौजूद रहे।