श्री गंगानगर

रिश्वत लेते पकड़े गए ग्राम विकास अधिकारी को जेल भेजा

-एसीबी अधिकारी कर रहे जांच
2 min read
• •
Updated: 14 Jul 2018, 9:18 PM IST
demo pic
demo pic

-- एसीबी अधिकारी कर रहे जांच
श्रीगंगानगर.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से शुक्रवार सुबह सादुलशहर इलाके की ग्राम पंचायत पन्नीवाली में पट्टा बनाने की एवज में एक ग्रामीण से तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए ग्राम विकास अधिकारी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ढिढारिया ने बताया कि 9 एलएलजी दूधिया वाली ढाणी ग्राम पंचायत पन्नीवाली सादुलशहर निवासी परिवादी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि पिता के नाम आवासीय पट्टे के पंजीयन के लिए 200 रुपए की रसीद कटाई थी। इस दौरान पन्नीवाली के ग्राम विकास अधिकारी सुखपाल सिंह पुत्र कन्हैयालाल ने पट्टा बनाने के लिए पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के बाद ब्यूरो अधिकारियों ने सत्यापन कराया।

सत्यापन के दौरान आरोपी सुखपाल सिंह ने पांच सौ रुपए की रिश्वत ली और शेष तीन हजार रुपए लेना तय हुआ। शुक्रवार को परिवादी रिश्वत के तीन हजार रुपए लेते हुए पंचायत कार्यालय में आरोपी ग्राम विकास अधिकारी सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जुलाई तक न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामला दर्ज कर ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है।

Read more news.....

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा