श्री गंगानगर

पट्टा बनाने की एवज में इस अधिकारी को रिश्वत लेना पड़ा महंगा, एसीबी ने किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार सुबह सादुलशहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पन्नीवाली के ग्राम विकास अधिकारी को पट्टा बनाने की एवज में तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 6:36 PM IST
acb trap
acb trap

-5 हजार रुपए में तय हुआ था सौदा

श्रीगंगानगर.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार सुबह सादुलशहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पन्नीवाली के ग्राम विकास अधिकारी को पट्टा बनाने की एवज में तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो ने मौके पर रिकार्ड जब्त कर लिया है।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद ढिढारिया ने बताया कि 9 एलएलजी डूडियोंवाली ढाणी, ग्राम पंचायत पन्नीवाली सादुलशहर निवासी परिवादी सुरेंद्र कुमार ने शिकायत दी कि उसके पिता के नाम आवासीय पट्टे के पंजीयन के लिए 200 रुपए की रसीद कटाई थी।

पन्नीवाली के ग्राम विकास अधिकारी सुखपाल सिंह ने पट्टा बनाने के लिए पांच हजार रुपए रिश्वत मांगी। शिकायत के बाद ब्यूरो अधिकारियों ने गुरुवार को मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान आरोपी सुखपाल सिंह ने पांच सौ रुपए की रिश्वत ली और शेष तीन हजार रुपए लेना तय हुआ।

शुक्रवार को परिवादी रिश्वत के तीन हजार रुपए लेकर पंचायत कार्यालय में आरोपी सुखपाल सिंह के पास गया। आरोपी ने रिश्वत की राशि लेकर शर्ट की जेब में रख ली। फिर राशि को जेब से निकालकर अपनी सीट के फटे हुए हिस्से में डाल दिया।

इसी दौरान ब्यूरो की टीम ने छापा मारकर रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी ग्राम विकास अधिकारी सुखपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो टीम ने मौके से पट्टे की फाइल भी जब्त की है। जिसमें कहीं भी साइन नहीं है। ब्यूरो टीम जवाहरनगर (श्रीगंगानगर)में उसके घर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर हाफ मैराथन में बड़ा एक्शन: डॉपिंग में दोषी मिलने पर विजेता संजना सिंह का मेडल छीना, बदली विनर्स की सूची

भारत-पाक बॉर्डर से आई बड़ी खबर, पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए हेरोइन के पैकेट, 2 KM अंदर खेत में मिले

Rajasthan : गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के पिता हथियार सप्लाई मामले में गिरफ्तार, स्पेशल टीम खंगाल रही नेटवर्क

मरुभूमि में सतलुज का पानी लाना नहीं था आसान, महाराजा गंगासिंह का वह कदम जिसने बदल दी पश्चिमी राजस्थान की तस्वीर

Sri Ganganagar: सेंट्रल जेल में बंद बेटे से मिलने जेल पहुंचा पिता, जूतों में छिपाकर लाया टैबलेट और सफेद पाउडर; ऐसे हुआ खुलासा