श्री गंगानगर

सोशल मीडिया पर चैट करने के बाद गर्लफ्रेंड ने कहा लव मैरिज करनी है, प्रेमी पहुंचा तो घरवालों ने पेड़ पर लटकाकर कर दी पिटाई

जानकारी गंगूवाला की एक युवती से हुई। इस युवती वह रोजाना इंस्टाग्राम से चैट करने लगा। दस दिन पहले वह जब वह अपने पंजाब के गांव गया था तो उसकी प्रेमिका ने फोन किया कि लव मैरिज करनी है।
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2024, 11:17 AM IST
Feature image

प्रेमिका से मिलने आए एक प्रेमी को परिजनों ने पहले थाप मुक्कों से मारपीट की फिर उसे गांव ले जाकर पेड़ से लटका दिया। इसके बाद उससे फिर से मारपीट कर घायल कर उसका मोबाइल छीन लिया। इस घायल को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस घायल युवक के पर्चा बयान पर पदमपुर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।

जिला चिकित्सालय में भर्ती पंजाब के मुक्तसर जिले के मराड़कला गांव निवासी 18 वर्षीय मनप्रीत सिंह उर्फ मनी पुत्र सुरजीत सिंह ने पर्चा बयान दिया कि गांव तामकोट में उसकी बहन जसप्रीत कौर पत्नी गुरदित सिंह उर्फ गोरा रहती है। वह अपनी बहन के पास एक साल से तामकोट में रह रहा था। उसकी जानकारी गंगूवाला की एक युवती से हुई। इस युवती वह रोजाना इंस्टाग्राम से चैट करने लगा। दस दिन पहले वह जब वह अपने पंजाब के गांव गया था तो उसकी प्रेमिका ने फोन किया कि लव मैरिज करनी है।

इसकी बातों में आकर वह गंगानगर बस स्टैंड आया। फिर वहां वह नहीं मिली तो उसका मैसेज आया तो पदमपुर बाइपास आ जाओ। वहां पहुंचा तो वह मिली और उसके साथ जूस पीने लगा। तभी युवती के परिजन रवि उर्फ रविन्द्रपाल, संदीप, जगजीत सिंह, नत्थूसिंह, काका उर्फ बलतेज सिंह आदि एक जीप में आए और उसे घेर लिया। इन लोगों ने पहले उसे डंडों और थाप मुक्कों से पीटा। फिर उसे अपनी जीप में डालकर गांव तामकोट ले गए। वहां साफे से बांध कर उसे पेड़ से लटका दिया। जान से मारने की नीयत से बार बार प्रहार करते रहे। इस दौरान उसका वीडियो भी बनाया। उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसकी बहन और जीजा ने आकर इन लोगों से किसी तरह उसे छुड़ाया।

Updated on:
8 Jun 2024, 11:17 AM IST
Published on: