
Train Cancelled: जून के तीसरे और जुलाई के पहले सप्ताह में 18 एक्सप्रेस और पार्सल ट्रेन का संचालन नहीं होगा। इसके पीछे सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन का काम होना बताया जा रहा है। इसकी वजह से रोज चलने वाली ट्रेन के साथ स्पेशल रेल ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।
रेल अधिकारियों का कहना है सिकंदराबाद मंडल में तीसरी लाइन बिछाने के काम का असर गोरखपुर, लखनऊ, काजीपेट और बल्हारशाह का सफर करने वालों और दिल्ली से झांसी के बीच रेल संचालन पर पड़ेगा। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया सिकंदराबाद मंडल में काजीपेट से बल्हार शाह खंड में तीसरी लाइन आसिफाबाद रोड से रेचनी रोड के बीच बिछाई जा रही है। इसके अलावा कुछ जगहों पर इलेक्ट्रिक इंटरलॉकिंग और प्री इंटरलॉकिंग होना है। इसकी वजह से करीब 18 एक्सप्रेस और पार्सल ट्रेनें निरस्त होंगी।
ग्वालियर. गर्मी के दिनों में ज्यादातर यात्री एसी कोच में सफर करके आराम से यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन रेलवे के ढुलमुल रवैया से यात्री इन दिनों परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को ग्वालियर से चलने वाली बरौनी मेल के बी-3 कोच के एसी की कूलिंग न के बराबर रही।
इस ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री आनंद सीट न. 21 पर सवार गोरखपुर की यात्रा कर रहे थे। उन्होंने ग्वालियर से कानपुर तक लगातार कई बार एसी अटेंडर से शिकायत की, लेकिन अटेंडर एक ही बात करता रहा कि कूलिंग धीरे-धीरे बढ़ेगी। इस गर्मी में यात्रियों को दिनभर राहत नहीं मिली। कुछ यात्रियों ने इसकी शिकायत ट्रेन में चल रहे टीटीई से की। टीटीई ने भी एसी अटेंडर से कूलिंग बढ़ाने को कहा, लेकिन यात्री बी- 3 कोच में परेशान ही होते रहे। दरअसल इस कोच के एसी में खराबी ही थी। एक दिन पहले ही यह कोच झांसी से आया था।
Updated on:
8 Jun 2024, 12:08 PM IST
Published on:
8 Jun 2024, 11:13 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.