श्री गंगानगर

कम वोल्टेज से एसी तो दूर, कूलर-पंखे भी नहीं चल रहे

- सेतिया कॉलोनी और प्रेम नगर के लोग परेशान  
2 min read
demo pic
demo pic

श्रीगंगानगर.

भयंकर गर्मी के चलते सेतिया कॉलोनी, प्रेम नगर सहित कई इलाकों में कम वोल्टेज के कारण बिजली के कई उपकरण न केवल खराब हो रहे हैं, बल्कि इनके न काम करने की शिकायतें आम हैं। विद्युत निगम के अधिकारी समस्या को सही बता रहे हैं। उनका कहना है कि सेतिया कॉलोनी, प्रेम नगर आदि में गलियां काफी संकरी हैं। इन कॉलोनियों के लोग अपने मकानों के आगे ट्रांसफार्मर लगाने की इजाजत नहीं देते। सेतिया कॉलोनी में पार्क और धर्मशाला नहीं होने के कारण नए ट्रांसफार्मर नहीं लग पा रहे। इस कारण संबंधित एरिया में वोल्टेज की समस्या का होना स्वाभाविक है।

मानसून के बाद होगा सुधार

सेतिया कॉलोनी और प्रेम नगर के वांशिदों का कहना है कि उनके घरों में 180 वोल्टेज आ रहा है, जबकि ये 230 वोल्टेज होना चाहिए। इससे एसी की बात दूर, कूलर-पंखे चलाना भी दूभर हो रहा है। कम वोल्टेज के कारण दबाव पडऩे पर विद्युत उपकरण रोजाना खराब हो रहे हैं। उधर, जोधपुर विद्युत वितरण निगम के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता (शहर) केएस संधू का कहना है कि मानसून के बाद विद्युत वितरण व्यवस्था में सुधार होगा। वहीं पुरानी आबादी के एईएन ओमप्रकाश कासनियां का कहना है कि अगर किसी इलाके में वोल्टेज की समस्या है तो उसे बताने पर ठीक कर दिया जाएगा।

लगाए जाएंगे 200 ट्रांसफार्मर

यहां ये उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विद्युत सुधार योजना के तहत वोल्टेज की समस्या को देखते हुए जिले भर में 200 से अधिक स्थानों पर और ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इनके लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। संबंधित कंपनी जल्द ही चिन्हित स्थानों पर ट्रांसफार्मर लगाना शुरू कर देगी।

Published on:
05 Jun 2018 10:05 pm
Also Read
View All
Rajasthan : एक ने छोड़ा कारोबार, दूसरे ने शानदार नौकरी; चुनी भक्ति की राह, पढ़ें श्रीगंगानगर के 2 युवाओं की प्रेरक कहानी

राजस्थान निकाय चुनाव: घूंघट में नामांकन करने पहुंची महिला प्रत्याशी से SDM ने पूछा- वोट भी पर्दे में मांगेंगी?

Rajasthan: भारतीय सिम कार्ड… पाकिस्तान में व्हाट्सऐप, पाकिस्तानी हैंडलर्स के लिए काम करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan Nikay Election: चुनाव लड़ना है तो घर में शौचालय जरूरी, नामांकन के साथ देना होगा ओडीएफ शपथ पत्र

राजस्थान का वो ऐतिहासिक चुनाव…जब मजाक-मजाक में इलेक्शन लड़ीं ‘बसंती’, रिकॉर्ड मतों से बनीं किन्नर पार्षद