श्री गंगानगर

ट्रेन के आगे कूदकर युवक-युवती ने की आत्महत्या

घर से लापता युवक-युवती की ओर से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
trian_1.jpg
सांकेतिक तस्वीर

रायसिंहनगर। घर से लापता युवक-युवती की ओर से ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार गजसिंहपुर के गांव 27 एफएफ की रहने वाली 20 वर्षीय ममता देवी रायसिंहनगर में एक नर्सिंग की कोचिंग करती थी।

युवती के बुआ के लड़के रमेश कुमार ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी ममेरी बहन बुधवार को 10 बजे अपने गांव 27 एफएफ से नर्सिंग करने के लिए रायसिंहनगर के लिए रवाना हुई थी। जो देर शाम तक घर वापिस नहीं पहुंचने पर इधर-उधर तलाश की लेकिन वह नहीं मिली।

इसी दौरान एक युवक- युवती की 11 टीके फाटक से पीछे रात को 2 बजे के करीब सूरतगढ़ से आने वाली ट्रेन के नीचे आने से मृत्यु होने की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। मृतक लड़की उसके मामा की लड़की ममता देवी थी।

वहीं मृतक युवक की पहचान कालुराम ने अपने पुत्र गजसिंहपुर के 2 एफएफबी निवासी 30 वर्षीय युवक बुधराम के रूप में की है। मृतक दो बच्चों का पिता था। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

Published on:
23 Mar 2023 06:41 pm
Also Read
View All
Rajasthan Police : सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था, अब पेंशन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

श्रीगंगानगर में 70 लाख की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, अनूपगढ़ में देनी थी डिलीवरी

श्रीगंगानगर में लाखों की नशीली दवाओं का कारोबार, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड; ऐसे हुआ खुलासा

RLP के 20 नेताओं-कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, राजस्थान सरकार पर साधा निशाना

श्रीगंगानगर में आधी रात भारी बवाल: कचरा प्लांट के विरोध में सड़क पर उतरे हजारों ग्रामीण, बेनीवाल की एंट्री के बाद थमा आंदोलन