श्री गंगानगर

पांच साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, शव को बोरे में भर छत पर फेंका

पदमपुर कस्बे की सजना कॉलोनी में पांच साल के एक बालक की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव बोरे में डालकर उसके घर की छत पर पटक दिया।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2022, 4:26 PM IST
murder of a five year old child in Padampur Sri Ganganagar

श्रीगंगानगर। पदमपुर कस्बे की सजना कॉलोनी में रविवार शाम को पांच साल के एक बालक की किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव बोरे में डालकर उसके घर की छत पर पटक दिया। बालक दो घंटे पहले घर से लापता हो गया था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और शव को अस्पताल में रखवा दिया। परिजनों ने पड़ोसियों पर बालक की हत्या का संदेह जताया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने पड़ोसियों को राउंडअप कर लिया है। पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार वार्ड एक की साजन कॉलोनी के साजन का पांच साल का बेटा तुषार दिन में घर पर ही था। शाम को दो-ढाई घंटे तक वह दिखाई नहीं दिया, तो उसकी मां तलाश करते हुए छत पर चली गई। जहां एक बोरा पड़ा था। मां ने बोरे का मुंह खोला तो उसमें तुषार (5) का शव देखकर चीख निकल गई। परिवार के अन्य लोग भी छत पर पहुंच गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। बालक के गले पर दबाने के निशान मिले हैं। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एएसआई कुलवंत सिंह मय जाब्ते के मौके पर पहुंच गए। जहां मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को अस्पताल में पहुंचाया। जहां काफी संख्या में लोग जमा हो गए।

इस घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। बाद में रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीएल मीणा, केसरीसिंहपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। श्रीगंगानगर से एफएसएल व एमओबी की टीमें भी मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने घटना स्थल पर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए हैं। इस संबंध में परिजनों की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें पड़ोसी पर बेटे की हत्या का संदेह जताया है।

पुलिस इस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोसियों को राउंडअप कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि बच्चे की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ को राउंडअप कर लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी वहीं मौजूद है।

तीन भाइयों में सबसे छोटा था तुषार
साजन के तीन पुत्र हैं, जिसमें से मृतक तुषार सबसे छोटा बेटा है। साजन खुद मजदूरी करता है। वहीं उसकी मां घर पर ही थी। मृतक के दोनों बड़े भाई घर में ही थे। जिनके साथ वह भी था लेकिन दोपहर बाद वह लापता हो गया। उसकी मां उसको आसपास ढूंढने लगी। इस दौरान वह छत पर गई तो उसका शव मिला।

Updated on:
31 Oct 2022, 4:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और महिला जांच के घेरे में, महकदीप से संपर्क का शक; जानें होटल में क्यों पहुंची पुलिस?

Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया अपडेट, होटल संचालक सहित 7 लोग डिटेन, महकदीप कौर निशाने पर

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट से ठीक पहले क्या कर रहे थे महकदीप कौर और देवेंद्र? CCTV से हुआ खुलासा

Rajasthan Panchayat Elections : ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, श्रीगंगानगर के इस गांव में कमलेश मेघवाल निर्विरोध चुने गए सरपंच