जहाजपुर/हनुमाननगर (भीलवाड़ा)। बूंदी जिले के हिंडौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात का हादसा जहाजपुर क्षेत्र के चांदादंड गांव के एक परिवार को हमेशा के लिए दर्द दे गया। परिवार बेटा होने की खुशियां मना रहा था कि हादसे ने उसे मातम में बदल गया। गांव में शनिवार को शोक की लहर छाई रही। जिस नवजात ने पूरी तरह आंखें भी नहीं खोली थी कि वह भी अब इस दुनिया में नहीं रहा। हादसे में नवजात, उसकी मां, बड़ी दादी और चालक की मौत हो गई। एक ही घर से शनिवार को तीन अर्थियां उठी तो हर आंख से आंसू निकल पड़े।