श्री गंगानगर

चेक बाउंस होने पर ठेकेदार को एक साल की सजा

- हड्डारोड़ी ठेकेदार ने दिया था नगर परिषद को दिया था चेक
2 min read
demo pic
demo pic

- हड्डारोड़ी ठेकेदार ने दिया था नगर परिषद को दिया था चेक
श्रीगंगानगर.

चेक बाउंस होने पर अदालत ने एक ठेकेदार को एक साल कारावास व पांच हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है। नगर परिषद प्रशासन को भुगतान के एवज में ठेकेदार ने जो चेक दिया वह बाउंस हो गया, अब आरोपित ठेकेदार को अदालत ने एक साल कारावास व पांच लाख दस हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माना राशि का भुगतान नगर परिषद प्रशासन को देने के आदेश किए हैं। यह निर्णय एनआईएक्ट मामलों की विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या एक ने सुनाया।

यह है मामला

परिषद के अधिवक्ता प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि ठेकेदार महेंद्र पाल पुत्र ओमप्रकाश सोहंग ने एक अप्रेल 2005 से 31 मार्च 2006 तक अवधि के लिए श्रीगंगानगर शहर के क्षेत्राधिकार में मृत पशुओं की हड्डियों व खाल की नीलामी उच्चतम बोली राशि 4 लाख 77 हजार रुपए की बोली लगाकर नगर परिषद से ठेका लिया था। इस ठेकेदार ने ठेका राशि के एवज में 16 मार्च 2006 को ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एक चेक नगर परिषद आयुक्त को दिया।

अगले दिन यह चेक संबंधित बैंक खाते में धनाभाव के कारण अनादिरत हो गया। । इस पर नगर परिषद आयुक्त की ओर से अदालत में परिवाद दायर किया गया। अदालत ने आरोपित ठेकेदार को एनआई एक्ट की धारा 138 में दोषी मानते हुए एक साल कारावास व पांच लाख दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

Published on:
18 Dec 2017 09:14 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित

श्रीगंगानगर में सभापति के शपथ ग्रहण समारोह में अचानक हुआ कुछ ऐसा, भड़क गए BJP विधायक; वीडियो वायरल

Rajasthan Farmer Protest: सिंचाई के पानी को लेकर अनूपगढ़-घड़साना में किसान आंदोलन तेज, NH-911 पर किया चक्का जाम

श्रीगंगानगर में पंचायत चुनाव की तस्वीरें साफ, जानें आपकी पंचायत समिति में प्रधान पद किस वर्ग के लिए हुआ आरक्षित

Anupgarh Nagar Palika : सिर्फ 7 पार्षदों वाली भाजपा ने कैसे पलटा खेल? निखिला छाबड़ा बनीं अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष