श्री गंगानगर

Video : कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मियों ने उपभोक्ता से की मारपीट

-श्रीकरणपुर के वार्ड 14 का मामला, पुलिस थाना पहुंचे नागरिक  

2 min read
protest

श्रीकरणपुर.

बिजली बिल की बकाया राशि नहीं भरने पर कनेक्शन काटने गए विद्युत कार्मिकों ने गुरुवार को वार्ड 14 में कथित रूप से एक उपभोक्ता से मारपीट की।प्रकरण से गुस्साए मोहल्लावासियों व अन्य लोगों ने पुलिस थाना में परिवाद पेश कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उधर, विद्युत विभाग के जेईएन ने आरोप को झूठा बताते हुए किसी तरह की मारपीट से इनकार किया है।

पुलिस थाना में पहुंचे वार्ड 14 निवासी अशोक नारंग पुत्र मिलख राज ने एएसआई भूप सिंह को बताया कि माह दिसंबर में उसका विद्युत बिल 11068 रुपए आया। इसमें से 7 हजार रुपए तय तिथि से जमा करवा दिए गए। जबकि शेष राशि आगामी बिल में भरने पर सहमति बनी। परिवादी ने बताया कि विभाग की ओर से जारी नए बिल में यह राशि समायोजित भी हो चुकी है। और इस बिल को भरने की अंतिम तिथि दो फरवरी है। विभागीय छूट मिलने के बावजूद गुरुवार को जेईएन राजेश मीणा रामपाल, रामजस व एक अन्य कार्मिक को लेकर उसके घर पहुंचे और विद्युत कनेक्शन काटने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर विद्युत कार्मिकों ने परिवादी के साथ मारपीट की जिससे उसके नाक पर चोट आई।

'उपभोक्ता अशोक नारंग को पिछले बिल में कुछ राशि जमा करवाकर शेष राशि भरने का निर्धारित समय दिया गया था। जो समय पर नहीं अदा की गई।इस पर गुरुवार को कनेक्शन काटने के लिए कार्मिक उपभोक्ता के घर पहुंचे। तो उसने इस पर एतराज जताते हुए कार्मिकों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान खंभे पर कार्मिक चढ़े होने के बावजूद सीढ़ी हटा ली। हालात को देखते हुए पुलिस को भी मौक पर बुलाया गया था। लेकिन उपभोक्ता से किसी तरह की मारपीट नहीं हुई।'

-विजय मीणा, जेईएन विद्युत विभाग श्रीकरणपुर।

ये भी पढ़ें

सर्दी का पलटवार, सुबह से छाई धुंध

Published on:
18 Jan 2018 09:58 pm
Also Read
View All