8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्दी का पलटवार, सुबह से छाई धुंध

-कई दिन से लगातार खिल रही धूप से थी राहत-दस बजे के बाद सूर्य ने दिए दर्शन

2 min read
Google source verification
weather

weather

-कई दिन से लगातार खिल रही धूप से थी राहत
-दस बजे के बाद सूर्य ने दिए दर्शन

श्रीगंगानगर.

इलाके में गुरुवार को सर्दी पलटवार करती नजर आई। बुधवार तक जहां सुबह के समय सर्दी के बाद दिन में धूप के तेवर तीखे रहने से जहां सर्दी विदा होती नजर आ रही थी वहीं गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला। सुबह दिन की शुरुआत में कोहरे का असर मौसम पर साफ नहर आ रहा था। शहर के बाहरी इलाकों में चलने वाले वाहन तो जैसे रेंगते हुए चल रहे थे वहीं इन वाहनों की हैडलाइटें भी जल रही थीं। शहर के कई प्रमुख इलाकों में सुबह लोगों ने अलावा जलाकर सर्दी से राहत पाई। दस बजे के बाद सूर्य ने दिए दर्शन ।

पंजीयन निरस्त, फिर भी दौड़ रहे डेढ़ लाख वाहन

चाय की थडिय़ों पर सुबह के समय लोगों ने अलाव तापते हुए चाय का आनंद लिया। सड़क किनारे लगने वाले नमकीन के ठेलों पर भी सुबह धूप खिलने के बाद ही लोग जुटे। सुबह दस बजे तक हवा लोगों को कंपकंपाती नजर आई। इसके बाद धूप खिली तो राहत मिली, हालांकि इसमें भी सर्दी का एहसास था। धूप का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पार्कों और अन्य खुले स्थानों पर जुटे।

Video : दो घंटे में होगा फाल्ट सही, टोल फ्री नंबर पर करनी होगी शिकायत

दिन में धूप खिलने के बाद शाम को फिर हालात बदलने लगे। शाम को सर्दी ने जोर पकडऩा शुरू कर दिया। बाजारों में ग्राहकी पर इसका असर दिखा। अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 95 प्रतिशत तथा शाम को 69 प्रतिशत रही।

छेड़छाड़ रोकने को महानगरों की तर्ज पर होगी बाइक पर गश्त

Video : 500 रुपए गिर गए थे तो घबराकर फरीदाबाद से श्रीगंगानगर पहुंच गया सूरज

आखिरकार छह साल के बाद होगी पंजाबी विषय की परीक्षा

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग