श्री गंगानगर

Video : आवासीय क्वार्टरों के अभाव में परेशानी

सूरतगढ़ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने की वजह से सर्किल में पुलिस का कार्य प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2017, 4:15 PM IST
quarter
quarter

सूरतगढ़.

सूरतगढ़ सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने की वजह से सर्किल में पुलिस का कार्य प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सूरतगढ़ वृत्ताधिकारी के अधीन सूरतगढ़ सिटी, सदर, राजियासर, जैतसर पुलिस थानों में स्टाफ के रहने के लिए आवास की सुविधा का अभाव है। हालांकि की सिटी थाना परिसर में क्वार्टर है, लेकिन अपर्याप्त होने की वजह से सिटी थाना स्टाफ सहित अन्य पुलिस थानों के अधिकारियों व सिपाहियों को मजबूरन किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सिटी पुलिस थाना परिसर के पीछे पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय क्वार्टर बने हुए हैं। इसमें आठ अपर व चौदह लोवर श्रेणी के आवासीय क्वार्टर है। इसके अलावा तीन अन्य क्वार्टर क्षतिग्रस्त हालात में हैं। सर्किल के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है।

वर्तमान में शहरी क्षेत्र में कोचिंग सेंटर व सरकारी कार्यालयों के चलते किराए के मकान कम मासिक किराया में मिलना बहुत ही कठिन कार्य है। थाना है, आवास सुविधा नहीं सदर पुलिस थाना में अधिकारियों व सिपाहियों को परिवार सहित रहने के लिए आवासीय सुविधा नहीं है। इस वजह से अधिकांश अधिकारी व कर्मचारियों को सिटी क्षेत्र में किराए के मकानों में रहना पड़ रहा है। सूर्यनगरी स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने सदर थाना संचालित होता था। लेकिन माणकसर स्थित भूमि आवंटन होने पर वर्ष 2008 में सदर थाना भवन का निर्माण शुरू हुआ। वर्ष 2011 में सदर थाना इस भवन में स्थानांतरित हो गई। थाना में थानाधिकारी सहित सभी कर्मचारियों के लिए अलग अलग कमरे बने हुए हैं। लेकिन परिवार सहित रहने के लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है।

इससे अधिकारियों व सिपाहियों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। बैरक में रहने की मजबूरी नेशनल हाइवे पर स्थित राजियासर पुलिस थाना में स्टाफ पर्याप्त है। वही पुलिस कर्मचारियों को रहने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सभी पुलिस कर्मी एक ही बैरक में रहने को मजबूर है। कुछ पुलिस कर्मचारियों को परिवार सहित रहने के लिए राजियासर जैसे गांव में किराए का मकान मिलना बहुत ही मुश्किल है। करीब पांच बीघा भूमि में पुलिस थाना बना हुआ है। थाना परिसर में भूमि इतनी खाली है, कि यहां स्टाफ के लिए आवासीय क्वार्टर बन सकते हैं। राजियासर पुलिस थाना जलदाय विभाग कार्यालय के बीच दूरी अधिक होने की वजह से पेयजल की आपूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो रही है।

करवाया है अवगत

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवास की समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

-ओनाड सिंह, डीएसपी, सूरतगढ

Published on:
Also Read
View All
Sri ganganagar : कई सीटों पर है रोचक मुकाबला, मतदाताओं को रिझाने में जुटे उम्मीदवार, 3 नवंबर को होगा मतदान

Rajasthan: पाक में बैठा ‘उमर चाचा’ कौन? RDX और हथियार तस्करी के सरगना कुलवंत सिंह सुक्खा पर ISI कनेक्शन का शक

Rajasthan: ‘मैं इनकी नौकरी खा जाऊंगा…’, महिला अधिकारियों पर BJP MLA को क्यों आया गुस्सा? जानिए पूरा मामला

पाक में बैठे चाचा अली के इशारे पर ड्रोन से गिरवाए RDX-हथियार, देश को दहलाने की थी साजिश; रावला कांड का मास्टरमाइंड अरेस्ट

Rajasthan News: राजस्थान में पंजाब से बहकर आए जानवरों के शव और कचरे का ढेर, पेयजल और स्वास्थ्य पर गहराया बड़ा संकट