15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : प्रसूता मौत प्रकरण में धरना तथा अनशन जारी

प्रसूता मौत प्रकरण में धरना तथा अनशन जारी
2 min read
Google source verification
demonstration

demonstration


अनूपगढ़.

प्रसूता पूजा कंवर की प्रसव के बाद मृत्यु होने के मामले में यहां के डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके चिकित्सालय के समक्ष धरना पर बैठे मृतका के परिजनों तथा अन्य लोगों द्वारा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होने के कारण सोमवार से शुरु आमरण-अनशन वीरवार को लगातार चौथेदिन भी जारी रहा।

जहां एक तरफ सारा शहर दीपावली पर्व मनाने में व्यस्त था धरने पर बैठे लोग पुलिस तथा प्रशांसन से न्याय की मांग कर रहे थे। आज गुरुवार को दिन भर वार्ताओं का दौर जारी रहा,पूर्व खनिज मंत्री हीरा लाल इंदौरा ने भी धरने पर आकर धरनार्थियों की मांग दोहराई।आमरण-अनशन के पहले दिन पूर्व पार्षद सुखदेवराज ओड, नरेन्द्र सिंह तथा लक्ष्मण सिंह ने आमरण-अनशन आरम्भ किया था। गुरुवार को आमरण अनशन कर रहे तीनों की चिकित्सक पवन गोयल स्वास्थ्य की जांच करने आए लेकिन धरनार्थियों ने गलत जांच रिपोर्ट का आरोप लगाते हुए जांच करवाने से मना कर दिया।

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक सोहन राम तथा तहसीलदार दानाराम धरना पर पहुंचे और धरनार्थियों से वार्ता की। प्रशांसन की काफी समझाइस के बाद तीनों अपना जांच करवाने के लिए तैयार हुए। इसके स्वास्थ्य की जांच करने तीनों के शरीर मे ग्लूकोज की मात्रा कम पाई गई। पुलिस उपाधीक्षक ने उनको आश्वासन दिया कि आप अपना अनशन खत्म करे। पुलिस द्वारा सही जांच की जाएगी। लेकिन धरनार्थी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक धरने पर बैठे लोगों से समझाइश वार्ता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के आने की संभावना व्यक्त की जा रही थी।

ज्ञात रहे 29 सितंबर को शहर के वार्ड नंबर 17 की निवासी पूजा कंवर को प्रसव के लिए स्थानीय डॉक्टर सत्यप्रकाश शर्मा के चिकित्सालय में लाया गया जहां पर ऑप्रेशन के माध्यम से बच्चा हुआ, लेकिन तबीयत बिगडऩे पर उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया, बाद में दूसरे दिन 30 सितंबर को पूजा कंवर की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों से आरोप लगाया कि पूजा की मृत्यु डॉ. शर्मा की लापरवाही से हुई है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग