श्री गंगानगर

दिनभर चली फुहार, तापमान में आई गिरावट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Rain
दिनभर चली फुहार, तापमान में आई गिरावट

श्रीगंगानगर.

इलाके में रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास शुरू हुई फुहारों ने पूरा दिन भिगोए रखा। पूरे दिन रुक-रुक कर फुहार चलती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। इसके चलते अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी दजज़् की गई है।

शनिवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दजज़् किया गया था, वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शहर में दिन में एक एमएम वषाज़् भी दजज़् की गई।

इलाके में शनिवार शाम से ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया था। ठंडी हवा चलने से रात को ही तापमान में गिरावट आ गई थी। रातभर बादल छाए रहे और रविवार सुबह भी ठंडी हवा के झौंकों ने लोगों को राहत दी। रविवार दोपहर बूंदाबांदी हुई और दिनभर फुहार चलती रही। इससे मौसम सुहावना रहा।


जिले के सादुलशहर क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात रहे। वहां से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को बदले मौसम के मिजाज के दूसरे दिन रविवार को हुई बरसात से सदीज़् का एहसास हो गया। रविवार को पूरे दिन बरसात का दौर रुक-रुक कर जारी रहा। शहरी और ग्रामीण अंचल में बरसात होने के समाचार मिले हैं।

बरसात से मूंग, ग्वार, नरमा व कपास की तैयार फसल भीग गई है। किसान नेता शिवप्रकाश सहारण, कौर सिंह सिद्धू आदि ने बताया कि बरसात का सिलसिला अगले कुछ दिन जारी रहा तो पककर तैयार खड़ी फसलों को नुकसान होगा। बरसात का दौर शुरू होने से किसानों की चिन्ता भी बढ़ गई है। किसान शिवप्रकाश सहारण ने बताया कि खेतों में मूंग की काटी गई फसल भीग गई है। उन्होंने बताया कि बेमौसम बरसात से खेतों में कटने को तैयार खड़ी फसल के दाने काले पडऩे और सडऩे की आशंका बनी हुई है।

Published on:
23 Sept 2018 06:59 pm