25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ghadsana : घड़साना बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, व्यापारी संगठनों का एलान, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Kisan Aandolan : व्यापारी संगठनों का ऐलान जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक घड़साना बाजार बंद रहेगा। खाजूवाला, रावला और घड़साना के व्यापारी संगठनों ने किसान आंदोलन को समर्थन दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan trade organization support farmer movement ghadsana market closed

Ghadsana : खाजूवाला, रावला और घड़साना के व्यापारी संगठनों की बैठक। फोटो पत्रिका

Kisan Aandolan : घड़साना में किसान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मजदूरों और व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक व्यापार मंडल भवन में आयोजित हुई। बैठक में किसानों की मांगों और आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में खाजूवाला के व्यापारी, रावला के व्यापारी तथा घड़साना व्यापार मंडल एवं संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने किसानों की मांगों पर चर्चा करते हुए आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया।

बैठक में संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक घड़साना बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगा। व्यापारियों और मजदूरों ने कहा कि किसानों के आंदोलन के साथ एकजुटता कायम रखते हुए मांगें पूरी होने तक बाजार बंद रखा जाएगा। हालांकि, आमजन की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मेडिकल सेवाओं और दूध की आपूर्ति को बाजार बंद से बाहर रखा गया है। इन आवश्यक सेवाओं को सुचारु रखने पर सहमति बनी।

बैठक में मौजूद व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने किसान आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रमुख समस्या सिंचाई पानी से जुड़ी है और किसानों की मांगों के समाधान के लिए सभी वर्गों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों के इस निर्णय के बाद किसान आंदोलन को क्षेत्र के व्यापारिक वर्ग का व्यापक समर्थन मिलने की बात सामने आई है। अब प्रशासन और सरकार की ओर से किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग