श्री गंगानगर

Rajasthan : गैंगस्टर रोहित गोदारा परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसा, माता-पिता और भाई हिरासत में

Rohit Godara : कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान तेज कर दिया है। हरियाणा पुलिस ने और माता-पिता को रतनगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया।

2 min read
Rajasthan Gangster Rohit Godara family parents and brother in Police custody
Rohit Godara : फाइल फोटो पत्रिका

Rohit Godara : कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के खिलाफ राजस्थान और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान तेज कर दिया है। इस संबंध में हरियाणा पुलिस ने गोदारा के भाई हनुमान स्वामी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने उसके माता-पिता को भी हिरासत में लिया है। पुलिस की लगातार कार्रवाइयों से गोदारा के गैंग नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा कसता रहा है। पुलिस के अनुसार हरियाणा की बहादुरगढ़ पुलिस सोमवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र के कपूरीसर निवासी हनुमान स्वामी पुत्र संतदास स्वामी को अपने साथ ले गई। हनुमान वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में था और उसे श्रीकरणपुर जेल से हरियाणा ले जाया गया है।

हथियार सप्लाई में भूमिका का आरोप

पुलिस जांच के अनुसार स्वामी पर गैंग के लिए हथियार और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाने के आरोप है। रेवाड़ी में एसटीएफ यूनिट पलवल के प्रभारी निरीक्षक अनिल छिल्लर पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस कार्रवाई तेज हुई थी। 20 अगस्त 2025 को गुरुग्राम के सेक्टर-10 में हुई मुठभेड़ में रोहित गोदारा गैंग के दो शूटर नितिन और यशपाल को गिरफ्तार किया गया था। इस मुठभेड़ में दोनों के पैरों में गोली लगी थी। पूछताछ के दौरान इन शूटरों ने हथियार उपलब्ध कराने के मामले में हनुमान स्वामी का नाम लिया था।

रतनगढ़ पुलिस ने की गैंगस्टर के माता-पिता पर कार्रवाई

उधर, चूरू जिले की रतनगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के पिता संतदास स्वामी और माता गीता देवी को भी हिरासत में लिया है। इसके अलावा गैंगस्टर वीरेंद्र चारण के पिता नरेंद्र चारण को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई गैंग को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मिल रही सहायता की जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों के अनुसार हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस एजेंसियों को सख्त निर्देश मिले थे।

करणपुर पुलिस की कार्रवाई में पहले हो चुकी थी गिरफ्तारी

जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर श्रीकरणपुर थाना पुलिस ने भी हनुमान स्वामी को पहले गिरफ्तार किया था। 18 मार्च 2026 को की गई कार्रवाई में गुरजीत सिंह गिल निवासी गुरुसर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक मैंगजीन और चार अतिरिक्त मैंगजीन बरामद कह गई थी। इस मामले में जांच के दौरान हथियार उपलब्ध कराने में स्वामी की भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था और वहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

Published on:
09 Jun 2026 09:13 am
Also Read
View All