श्री गंगानगर

Rajasthan News : एक भाई का बारहवां हुआ नहीं, दूसरी ओर छोटे भाई भी चल बसे, हर कोई है स्तब्ध

Rajasthan News : राजस्थान के सादुलशहर में एक दुखद घटना देखने को मिली। एक भाई का बारहवां अभी हुआ नहीं था कि तभी सूचना मिली छोटे भाई भी चल बसे हैं। इस घटना की जानकारी के बाद हर कोई स्तब्ध है। पूरे शहर में यह चर्चा हो रही है।
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2024, 12:37 PM IST
Rajasthan sadulshahar One brother twelfth day has not been completed younger brother also passed away everyone is shocked
भाजपा के राष्ट्रीय संगठक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रद्युम्न कुमार शर्मा की फाइल फोटो

Rajasthan News : राजस्थान के सादुलशहर की एक दुखद घटना। इंसान चाहकर भी विधाता की इच्छा के बगैर कुछ नहीं कर पाता। कहते हैं कि होनी बलवान है। यह पंक्ति शनिवार को सादुलशहर में चरितार्थ हुई। इसमें बड़े भाई का बारहवां रविवार को होना था, लेकिन शनिवार को छोटे भाई ने ली अंतिम विदाई। कस्बे के वार्ड 3 निवासी, भाजपा के राष्ट्रीय संगठक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रद्युम्न कुमार शर्मा (74 वर्ष) का 18 नवम्बर को दिल्ली में निधन हो गया था। परिवार अभी शोक में ही था कि शनिवार अलसुबह करीब 2 बजे प्रद्युम्न कुमार शर्मा के अनुज गजानन्द भारद्वाज (70 वर्ष) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया।

दुखद घटना से हर कोई स्तब्ध

इस दुखद घटना से हर कोई स्तब्ध है। प्रत्येक जुबान पर यही चर्चा है कि विधाता की मर्जी के आगे किसी की मर्जी नहीं चलती। गजानन्द भारद्वाज सादुलशहर में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता, श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर हाथियांवाला धाम के प्रवक्ता व राशन डिपो होल्डर यूनियन के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। भारद्वाज का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब दोनों भ्राताओं का बारहवां 10 दिन बाद एक साथ होगा।

आज शोक व्यक्त करने पहुंचेंगे ओम माथुर-वसुंधरा राजे

सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार को श्रीगंगानगर जिले की यात्रा पर आ रहे हैं। राज्यपाल माथुर व वसुंधरा राजे नई दिल्ली से सुबह 10.30 बजे विमान से रवाना होकर 11.30 बजे लालगढ हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद दोनों सड़क मार्ग से सादुलशहर जाएंगे और वहां भाजपा के वरिष्ठ संगठक और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रद्युम्न कुमार शर्मा के निधन पर उनके परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त करेंगे। राज्यपाल माथुर व पूर्व मुख्यमंत्री राजे इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे सादुलशहर से रवाना होकर 12.50 बजे विधायक गुरवीर सिंह बराड के निवास स्थान चक 5 एलएनपी पहुंच कर दिवंगत पूर्व मंत्री गुरजंट सिंह बराड़ के परिजनों से मिल कर शोक व्यक्त करेंगे।। चक 5 एलएनपी से 3.15 बजे रवाना होकर 3.35 बजे लालगढ हवाई पट्टी पहुंचकर दोनों नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Updated on:
3 Dec 2024, 12:37 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह गिरफ्तार, पाक हैंडलर शाह के संपर्क के मिले सुबूत

Sriganganagar : 1999 के चर्चित भांभू कॉलोनी तिहरे हत्याकांड के सजा काट रहे कैदी की संदिग्ध मौत, जेल से काम पर गया था बाहर

भारत-पाक बॉर्डर पर तस्करों की घेराबंदी, ड्रोन से नशा लाने वालों पर हाईटेक CCTV से नजर, अंधेरे में भी पढ़ेंगे नंबर प्लेट

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और महिला जांच के घेरे में, महकदीप से संपर्क का शक; जानें होटल में क्यों पहुंची पुलिस?

Rajasthan: ‘जिस खेत में सीमा पार से गिरी नशा की खेप… कब्जे में लेगी सरकार’, पुलिस ने जिला कलक्टर को भेजा प्रस्ताव