
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (File Photo)
इस संबंध में अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा सुनील भाटी की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि योजना में स्कूटी के लिए 12वीं-10वीं उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं से ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन आमंत्रित किए गए थे। कॉलेजों के जिला नोडल अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर अंतरिम वरीयता सूची जारी कर 10 दिवस में आपत्तियां मांगी गई। इसके बाद आपत्तियों के निराकरण उपरांत अब 4052 पात्र छात्राओं की अंतिम वरीयता सूची जारी की है, जिसे विभागीय वेबसाइट पर देखा किया जा सकता है।
सुनील भाटी के अनुसार अब संबंधित प्राचार्य, जिला नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय और कन्या महाविद्यालय सूची अनुसार संबंधित छात्रा के प्राप्तांक प्रतिशत का सीनियर सैकेंड्री की मूल अंकतालिका व अन्य वांछित मूल दस्तावेजों से मिलान करेंगे। सूची के अनुसार बांसवाड़ा संभाग में डूंगरपुर जिले की सर्वाधिक 125 छात्राएं पात्रता में शामिल हैं। इसके दीगर, बांसवाड़ा में 121 और प्रतापगढ़ की 100 मेधावी छात्राएं हैं।
विभागीय आदेश अनुसार किसी छात्रा द्वारा किसी तरह की जानकारी छिपाकर स्कूटी प्राप्त की जाती है या माता-पिता, अभिभावक की आय, राज्यकर्मी या वित्तपोषित संस्थाकर्मी द्वारा आयकर विवरणी प्रस्तुत नहीं कर आवेदन पत्र में असत्य जानकारी अंकित की गई है तो जानकारी पर संबंधित छात्रा या अभिभावक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई होगी।
दिव्यांग छात्राओं को स्कूटी के स्थान पर ट्राई साइकिल की मांग करने पर प्राथमिकता देय होगी। इसके अलावा पूर्व में TAD या स्कूल शिक्षा विभाग से 10वीं के परिणाम के आधार पर किसी बालिका को स्कूटी प्राप्त हुई है तो उस छात्रा को 12वीं के परिणाम के आधार पर पात्र होने पर 40 हजार रुपए एकमुश्त दिए जाएंगे।
Updated on:
01 Dec 2024 12:17 pm
Published on:
01 Dec 2024 12:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
