जयपुर-उदयपुर-जयपुर बस उदयपुर से चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, नसीराबाद हाइवे, किशनगढ़ बायपास होकर जाएगी। मार्ग में बस कुछ ही स्टेशनों पर अंदर जाएगी। उदयपुर आगार मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा ने कहा उदयपुर से जयपुर के लिए नई बस शुरू की जा रही है। इससे यात्रा में कम समय लगेगा।