5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर, जयपुर में हरी सब्जियां हुई सस्ती, दामों में आई भारी गिरावट

Jaipur News : खुशखबर। जयपुर में बहुत इंतजार के बाद सब्जियां सस्ती हुईं। बताया जा रहा है कि सब्जियों के दामों में 40 फीसद गिरावट आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Nov 2024, 11:36 AM IST

Good News Vegetables became Cheaper in Jaipur Prices Fell Drastically

Jaipur News : खुशखबर। जयपुर में बहुत इंतजार के बाद सब्जियां सस्ती हुईं। मुहाना मंडी में इन दिनों हरी सब्जियों की जमकर आवक हो रही है, इससे सब्जियों के दाम में 30 से 40 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। टमाटर, प्याज और अन्य सब्जियों के दाम भी कम हुए हैं। हालांकि लहसुन के दाम अब भी ऊंचे बने हुए हैं।

मौसमी और हरी सब्जियों की पर्याप्त आवक

मुहाना मंडी व्यापारी विक्की सैनी, इंद्र सैनी ने बताया कि मुहाना, सांगानेर, मानसरोवर सहित अन्य मंडियों में सर्दी के मौसम में मंडी में मौसमी और हरी सब्जियों की पर्याप्त आवक है। बस्सी, बगरू, बेगस, चौमू, लालचंदपुरा, टोंक सहित अन्य क्षेत्रों से भी आवक हो रही है। इन दिनों कीमत भी कम होने से आमजन को राहत मिली है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का बढ़ेगा दायरा, जल्द मिलेगी खुशखबरी

एमपी से संतरे और सवाईमाधोपुर से अमरूद की सबसे ज्यादा आवक

मध्यप्रदेश से संतरे और सवाईमाधोपुर से अमरूद की सबसे ज्यादा आवक हो रही है। किसानों और व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में लहसुन की नई फसल और अन्य सब्जियों की बढ़ती आपूर्ति से दाम और गिरेंगे।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : अगर नहीं किया ये काम तो, 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा राशन और गैस सिलेंडर

हरी सब्जियां बहुत गुणकारी - डाक्टर

चिकित्सकों के अनुसार सर्दी के मौसम में सेहत की दृष्टि से भी हरी सब्जियां बहुत गुणकारी होती हैं। हरी सब्जियों में विटामिन, आयरन, प्रोटीन की मात्रा भरपूर होती है। यह पाचन शक्ति को मजबूत कर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है। मेथी, पालक, बथुआ, मूली, सरस पाचन तंत्र के लिए बेहद फायेदमंद है। मेथी में फाइबर कैल्शियम मैग्नीशियम आयरन, सरसों की पत्तियों में विटामिन ए, सी ई के कैल्शियम मैग्नीशियम मेगनीज जिंक घुलनशील फाइबर है। बथुआ में विटामिन ए, सी व बी काम्प्लेक्स के अलावा आयरन कैल्शियम पोटेशियम फास्फोरस होता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट एन्टीबैक्टिरीयल व एंटी बायोटिक गुण और पालक में विटामिन ए, सी, डी के अलावा फाइबर आयरन कैल्शियम मैग्नीशियम उच्च मात्रा में होता है। इसके सेवन से खून की कमी, हृदय रोग, बैक्टीरियल वायरल संक्रमण होने के आसार कम होते हैं।

यह भी पढ़ें :4 दिसंबर को राजस्थान सरकार एक साथ लॉन्च करेगी पॉलिसियां