
File Photo
Jaipur News : रेलवे से बड़ा अपडेट। जयपुर में कुन्दनपुरा रेलवे फाटक के बंद होने की रेलवे ने सूचना दी। साथ ही असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। जयपुर-बांदीकुई रेलखंड पर गैटोर-जगतपुरा-खातीपुरा स्टेशन के मध्य स्थित कुन्दनपुरा फाटक 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से 4 दिसम्बर को शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। इस संबंध में रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक मरम्मत कार्य के कारण फाटक 28 नवंबर सुबह आठ बजे से 4 दिसम्बर को शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इन 7 दिन में कुन्दनपुरा फाटक से आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इस अवधि के दौरान रेलवे फाटक से आवागमन संभव नहीं होगा। उन्होंने फाटक उपयोगकर्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
Updated on:
29 Nov 2024, 10:53 AM IST
Published on:
28 Nov 2024, 2:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.