
Rajasthan News : राजस्थान में निवेश के इच्छुक उद्यमियों को संबंधित विभागों से रियायतें व अन्य सुविधाओं में शिथिलता व नियमों में सरलीकरण को लेकर कुल 21 पॉलिसी लाई जा रही हैं। कैबिनेट की बैठक में जो पॉलिसियां तैयार हो गई हैं उन्हें रखा जाएगा और शेष को आगामी बैठक में रखा जाएगा।
राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट को देखते हुए राज्य सरकार तमाम विभागों की 21 पॉलिसी तैयार करा रही है। इनमें से 8 से 10 पॉलिसियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कैबिनेट सचिवालय ने भी बैठक को लेकर विभागों से पॉलिसी मांग ली हैं। बुधवार को उद्योग, खान एवं भू-विज्ञान, एग्रीकल्चर सहित अन्य कुछ विभागों ने पॉलिसी केबिनेट सचिवालय को भेज दी। इसमें उद्योग की चार, खान की दो व अन्य विभागों की शामिल हैं। जिन पॉलिसी पर कैबिनेट से मुहर लगेगी उन्हें 4 दिसंबर को सरकार एक साथ लॉन्च करेगी। इसके आयोजन की जिम्मेदारी डीओआईटी को सौंपी गई है।
कैबिनेट की बैठक काफी दिनों से नहीं हो सकी है। पिछले दिनों में दो बार कैबिनेट बैठक अंतिम समय में निरस्त की जा चुकी है। अब दो दिन में बैठक होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ विभागों की पॉलिसी तैयार हो चुकी हैं, लेकिन वित्त व विधि विभाग में अटकी हुई हैं।
Updated on:
28 Nov 2024, 2:14 PM IST
Published on:
28 Nov 2024, 2:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.