
Pension Update : राजस्थान में पेंशनर्स हो जाएं अलर्ट। 30 नवबर के पूर्व अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर दें। नहीं तो पेंशन मिलने में दिक्कत आएगी।
डूंगरपुर में स्थानीय पेंशनर समाज के संरक्षक व प्रदेश सयुंक्त मंत्री दिनेश श्रीमाल ने प्रदेश महामंत्री किशन शर्मा के निर्देशानुसार बताया कि जिन पेंशनरों/फैमिली पेंशनर्स ने अभी तक अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया है वे 30 नवबर के पूर्व प्रस्तुत कर दें। पोर्टल पर पेंशनर चेक कर सकते हैं कि जीवन प्रमाण पत्र अपडेट हुआ या नहीं। पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने पेंशनर समाज के जागरूक लोगों के प्रयासों तथा पेंशनर विभाग/कोष कार्यालयों की सक्रियता और जागरूकता से अभी तक की प्रगति काफी सराहनीय रही है।
प्रदेश में लगभग 50 हजार पेंशनर्स ऐसे हैं, जो अभी तक अपना जीवन प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए या अपडेट नहीं हो पाए।
Updated on:
26 Nov 2024, 2:34 PM IST
Published on:
26 Nov 2024, 2:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allडूंगरपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.