5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway : रेलवे का नया फैसला, अजमेर-भागलपुर ट्रेन का बदला नाम

Railway New Decision : रेलवे का नया फैसला। अजमेर-भागलपुर ट्रेन का नाम बदला दिया गया है। यह ट्रेन अब गरीब रथ ट्रेन की भांति पूरी तरह से वातानुकूलित होगी। जानें अजमेर-भागलपुर ट्रेन का नया नाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Nov 2024, 11:27 AM IST

Railway New Decision Ajmer-Bhagalpur Train Name Changed

Railway New Decision :रेलवे का नया फैसला। अजमेर-भागलपुर ट्रेन का नाम बदला दिया गया है। अजमेर-भागलपुर ट्रेन अब नए नाम और नई सुविधाओं से लैस होकर चलेगी। रेलवे का यह नया फैसला नए साल से लागू होगा। अजमेर से भागलपुर के बीच संचालित होने वाली अजमेर-भागलपुर-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस अब हमसफर ट्रेन के रूप में संचालित होगी। यह ट्रेन अब गरीब रथ ट्रेन की भांति पूरी तरह से वातानुकूलित होगी।

अजमेर से 8 मार्च से चलेगी हमसफर ट्रेन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भागलपुर-अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस भागलपुर से 6 मार्च से व अजमेर से 8 मार्च से हमसफर ट्रेन बनकर संचालित होगी। इस हमसफर एक्सप्रेस में कुल 22 बोगियां होंगी। जिनमें यात्रियों के लिए 19 एसी-3 बोगी, 2 ब्रेक वैन और एक पेंट्रीकार होगी। स्लीपर और एसी-2 बोगी नहीं होगी। हमसफर का किराया भी मेल-एक्सप्रेस के एसी-3 के किराया से ज्यादा होगी। अभी अजमेर एक्सप्रेस में स्लीपर, जनरल और एसी-2 की बोगियां हैं।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : 30 नवम्बर से पहले पेश करें जीवन प्रमाण पत्र, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन

टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं

दोनों ट्रेनों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस में अभी LHV रैक लगी है। जब यह ट्रेन हमसफर में कनवर्ट हो जाएगी तो इस ट्रेन की LHV रैक 13429 मालदा-आनंद विहार एक्सप्रेस में इस्तेमाल की जाएगी।

यह भी पढ़ें :सीएम भजनलाल बोले, आगामी माह में वितरित होगी बालिकाओं को फ्री साइकिल

जयपुर-भिवानी स्पेशल 31 दिसबर तक चलेगी

रेलवे ने जयपुर-भिवानी-जयपुर व रींगस-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन जयपुर व भिवानी से 31 दिसबर तक संचालित होगी। इसी प्रकार रींगस-रेवाड़ी-रींगस स्पेशल ट्रेन 28 दिसबर तक अलग-अलग समयावधि में संचालित होगी।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : रेलवे से नया अपडेट, 6 ट्रेनों का बदला रूट, जानें इनके नाम