5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधानसभा अध्यक्ष की नई पहल, इस अस्पताल में मिलेगा रोगी के परिजनों को 1 रुपए में भरपेट भोजन

Vasudev Devnani New initiative : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की नई पहल। अब जेएलएन अस्पताल अजमेर में रोगी के परिजनों को एक रुपए में भरपेट भोजन मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Jul 2024, 1:56 PM IST

Rajasthan Vidhan Sabha Speaker Vasudev Devnani New initiative JLN Hospital Ajmer Patient Family get Full Meal for One Rupee Only

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की नई पहल

Vasudev Devnani New initiative : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की नई पहल। अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में आने वाले रोगियों के परिजनों को शीघ्र ही मात्र 1 रूपए में पौष्टिक भोजन मिलेगा। जवाहर फाउंडेशन और स्वाभिमान ट्रस्ट यह भोजन उपलब्ध कराएगा। अस्पताल में एक हैल्प डेस्क बनायी जाएगी जहां रोगियों को उपचार संबंधी पूर्ण जानकारी व मार्गदर्शन मिलेगा। बारिश के मौसम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अस्पताल पूर्णतः तैयार रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अस्पताल प्रशासन की बैठक ली। जिसमें अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि जवाहर फाउंडेशन और स्वाभिमान ट्रस्ट की ओर से अस्पताल में एक भोजनशाला शुरू की जाएगी। इसमें मात्र 1 रुपए में भरपेट पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। इसके लिए शीघ्र स्थान का चयन करें ताकि रसोई शुरू की जा सके।

हैल्प डेस्क शीघ्र शुरू करने का अस्पताल अधीक्षक ने किया वादा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि बारिश के मौसम में कई मौसमी बीमारियों का प्रकोप होता है। अस्पताल प्रशासन इनकी रोकथाम के लिए पूरी तैयारी रखे। इसी तरह अस्पताल प्रशासन एक हैल्प डेस्क स्थापित करे जहां प्रत्येक मरीज व उसके परिजनों को रोगों से संबंधित विभाग, वार्ड, बिल्डिंग, फ्लोर, डॉक्टर व जांच आदि से संबंधित सम्पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाए। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि हैल्प डेस्क शीघ्र शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -

नाराज सरपंच संघ का एलान, 8 जुलाई को पूरे प्रदेश में करेंगे सांकेतिक तालाबंदी, सरकार एक्टिव

सारी कमियां दूर कर वार्ड को पूर्ण करे प्रशासन

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में नवनिर्मित वार्डों, 35 करोड़ रुपए की लागत से बने नए शिशु रोग वार्ड एवं इसके बेसमेंट में दो मंजिला पार्किंग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जेएलएन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सारी कमियां दूर कर वार्ड को पूर्ण किया जाए। उन्होंने फायर एनओसी शीघ्र लिए जाने के निर्देश दिए। चार मंजिला इस भवन में 224 बैड हैं। यहां 2 मंजिला पार्किंग भी है, जिसमें 80 कारें और 200 से ज्यादा दोपहिया वाहन भी खड़े हो सकते हैं। अस्पताल के एनआईसीयू और पीआईसीयू वार्डों में अत्याधुनिक सुविधाएं भर्ती होने वाले बच्चों को मिलेंगी।

परिजनों के ठहरने और पानी की व्यवस्था करे अस्पताल प्रशासन

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों के साथ ही उनके परिजनों के ठहरने और पानी आदि की व्यवस्था भी की जाए।

यह भी पढ़ें -

BSNL का उपभोक्ताओं को अलर्ट, 12 जुलाई से बंद हो जाएगा मोबाइल, नहीं तो तुरंत करें ये काम