बैठक में सरपंचों की कई बड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में राज्य सरकार से 2 वर्ष का बकाया रुपए को शीघ्र जारी करने की मांग की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास की नवीन स्वीकृति निकालना, खाद्य सुरक्षा पोर्टल को खोलने की मांग रखी गई। बैठक में एकजुट होकर यह फैसला किया कि अगर सरकार सरपंच संघ की मांग नहीं मानती है तो सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।