राजस्थान के बांसवाड़ा-डूंगरपुर एसएसएस में निगम के 40 हजार उपभोक्ताओं की डिजिटल केवायसी के लिए मुहिम शुरू की गई। इसके प्रतिफल में अब तक करीब 34 हजार की केवाईसी हो चुकी है, लेकिन छह हजार उपभोक्ता परवाह नहीं कर रहे। अब 11 जुलाई तक आधार कार्ड के जरिए केवाईसी नहीं करवाने पर दूसरे ही दिन से मोबाइल सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हालांकि यह कदम क्रमिक होगा, इसमें पहले आउटगोइंग बंद कर मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी संबंधित उदासीनता पर इनकमिंग भी बंद कर दी जाएगी।