Rajasthan BJP State Working Committee Meeting : राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक 13 जुलाई को होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि कार्य समिति की बैठक ऐसे अवसर पर हो रही है जब राजस्थान में भाजपा की सरकार है और केन्द्र में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने है। उन्होंने कहा कि बैठक सीतापुरा स्थित जेईसीसी के सभागार में होगी। बैठक में केन्द्र से भी नेताओं को बुलाया जाएगा। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह सहित कई नेता आएंगे। भाजपा ने प्रदेशभर से करीब छह हजार पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया है। पहली बार राष्ट्रीय कार्य समिति से पहले प्रदेश कार्य समिति की बैठक का आयोजन होने जा रहा हैं।