Rajasthan Vidhan Sabha Lunch Break : स्पीकर वासुदेव देवनानी की राजस्थान विधानसभा में नई व्यवस्था शुरू की है। लोकसभा की तर्ज पर अब राजस्थान विधानसभा में पहली बार लंच ब्रेक हुआ है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 16वीं राजस्थान विधानसभा के द्वितीय सत्र में गुरुवार को लोकसभा की तर्ज पर सत्र की बैठकों के दौरान मध्यान्ह भोजन अन्तराल की व्यवस्था दी। देवनानी ने कहा कि लोक सभा की तर्ज पर राजस्थान विधान सभा में भी भोजन अन्तराल का निश्चित समय तय किया गया है। इससे एक ही समय पर सभी विधायकगण भोजन कर सकेंगे और उसके बाद पुनः सदन में कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे।