Rajasthan New Chief Information Commissioner : राजस्थान के नए मुख्य सूचना आयुक्त मोहन लाल लाठर को नियुक्त किया गया है। इसके लिए राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही राज्यपाल कलराज मिश्र ने सुरेश चंद गुप्ता, महेंद्र कुमार पारख और टीकाराम शर्मा को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति प्रदान करने के भी आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त और आयुक्त पदों के अंतर्गत इनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 3 वर्ष की अवधि अथवा 65 वर्ष की आयु, जो भी पहले हो के लिए की है।