
Weather Update : कल से दिसम्बर माह का पहला दिन शुरू होने जा रहा है। अब यह उम्मीद की जा रही है कि ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 3-4 दिसंबर से राजस्थान मौसम में कुछ बदलाव आएगा। प्रदेश में उत्तरी हवा चलनी शुरू हो सकती हैं। इससे राजस्थान के तापमान में गिरावट होगी। तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक आने की संभावना है। तापमान में आने वाली इस गिरावट से कड़ाके की ठंड का आगाज हो सकता है। राजस्थान में 1-2-3-4 दिसम्बर को मौसम कैसा रहेगा। वैसे मौसम विभाग का Prediction है कि दिसम्बर के इन चार दिन मौसम शुष्क रह सकता है।
दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
1 दिसम्बर- मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
2 दिसम्बर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
3 दिसम्बर- मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
4 दिसम्बर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
प्रदेश में रात के पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। सबसे कम रात का पारा फतेहपुर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा माउंट आबू में 7.4, करौली में 9.4, संगरिया में 9.5, अंता बारां में 8.8, चूरू में 8.6, डबोक में 9.6, चित्तौडगढ़ में 9.8, डिग्री सेल्सियस रात का पारा दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार जयपुर का मौसम रात को अचानक बदल गया। हवाएं थोड़ी तेज हो गईं। जिससे ठंड अधिक बढ़ गई। सुबह करीब 9 बजे तक जयपुर का मौसम ठंडा रहा। फिर जैसे जैसे आकाश में सूरज अपने शबाब पर आ रहा था, तापमान कुछ गरम होने लगा। शाम को छह बजे जयपुर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Updated on:
30 Nov 2024 06:27 pm
Published on:
30 Nov 2024 06:27 pm
