5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kisan Samman Nidhi : राजस्थान सरकार दिसम्बर में दे सकती है बढ़ी राशि की दूसरी किश्त, तैयारियां शुरू

Kisan Samman Nidhi : राजस्थान सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जश्न के माहौल में, अगले महीने किसानों को किसान समान निधि की बढ़ी राशि की दूसरी किश्त मिलने की संभावना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 30 Nov 2024, 5:12 PM IST

Kisan Samman Nidhi Rajasthan Government can give Second installment of increased Amount in December Preparations Have Started

Kisan Samman Nidhi : हनुमानगढ़. जश्न के माहौल में अगले महीने किसानों को किसान समान निधि की बढ़ी राशि की दूसरी किश्त मिलने की संभावना है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला परिषद स्तर पर इसकी तैयारी को लेकर बैठक हो चुकी है। जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई की अध्यक्षता में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है। इसके दृष्टिगत 13 दिसबर को जंक्शन में जिला परिषद कार्यालय के पीछे सामुदायिक भवन में किसान सम्मेलन संभावित है। इस कार्यक्रम में ऑनलाइन तरीके से किसानों के खातों में राजस्थान सरकार की ओर से बढ़ाई गई राशि की दूसरी किश्तें किसानों के खातों में जमा करवाई जाएगी।

हनुमानगढ़ में 2.15 किसानों ने करवा ली ईकेवाईसी

हनुमानगढ़ जिले की बात करें तो यहां पर 2 लाख 15 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीयन के बाद ईकेवाईसी करवा ली है। इस तरह इन किसानों के खातों में दूसरी किश्त की राशि 500 रुपए हस्तांतरित होने की उमीद है। जानकारी के अनुसार किसान सम्मान निधि योजना में केंद्र सरकार की ओर से किसानों को छह हजार रुपए की सहायता दी जाती है। राजस्थान सरकार ने इस योजना में दो हजार रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की थी। यानी राजस्थान में अब इस योजना में किसानों को कुल 8000 की राशि मिलेगी।

यह भी पढ़ें :हनुमानगढ़ की जनता के लिए खुशखबर, फ्लैट-भूखंड का सपना होगा पूरा, ढाई लाख रुपए मिलेगी सब्सिडी

तीसरी किश्त कब जारी होगी, अभी संशय

इसके तहत राजस्थान सरकार की ओर से तीस जून 2024 को प्रदेश के किसानों के खातों में बढ़ाई गई राशि की पहली किश्त 1000 रुपए हस्तांतरित की जा चुकी है। अब इसकी दूसरी किश्त 500 रुपए 13 दिसबर को जारी की जाएगी। इसके बाद 500 रुपए की तीसरी किश्त कब जारी होगी, इसकी तिथि सरकार स्तर पर निर्धारित की जाएगी।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : 1 दिसंबर से उदयपुर-जयपुर के बीच चलेगी नई बस

राजस्थान सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना की शुरू

योजना के तहत केंद्र सरकार स्तर पर 2-2 हजार की तीन किश्तें किसानों को दी जा रही है। रबी व खरीफ सीजन में किसान खाद व बीज की खरीद कर सकें, इसे देखते हुए सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। ताकि किसानों को बिजाई के वक्त कुछ आर्थिक सहायता मिल सके।

यह भी पढ़ें : Good News : बांसवाड़ा में खुलेगी एनसीसी बटालियन, प्रस्ताव तैयार

इतने किसानों को मिली पहली किश्त

हनुमानगढ़ जिले में प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना में कुल दो लाख 35 हजार किसान पंजीकृत हैं। इसमें से दो लाख 15 हजार किसानों ने ईकेवाईसी करवा रखी है। बाकी का सत्यापन चल रहा है। इस तरह जिनका सत्यापन हो चुका है, उनको दूसरी किश्त मिलना तय है। योजना के तहत राजस्थान सरकार की ओर से दो हजार रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा के तहत पहली किश्त 1000 रुपए 30 जून 2024 को एक लाख 86 हजार किसानों के खातों में हस्तांरित की गई थी। केंद्रीय सहकारी बैंक हनुमानगढ़ के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार गुप्ता के अनुसार अगले महीने किसान सम्मेलन के दौरान पात्र किसानों को किसान समान निधि योजना में बढ़ाई गई राशि की दूसरी किश्त के तौर पर 500 रुपए हस्तांरित किए जाएंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :केंद्र सरकार का राजस्थान को बड़ा तोहफा, प्रदेश की 27 सड़कों के लिए 1154.47 करोड़ रुपए मंजूर

बांट रहे फसली ऋण

वर्तमान में केंद्रीय सहकारी बैंक हनुमानगढ़ की ओर से रबी सीजन में फसली ऋण वितरण का कार्य किया जा रहा है। रबी सीजन में 627 करोड़ ऋण वितरित करने का लक्ष्य है। इसके तहत करीब ढाई करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। जबकि बीते खरीफ सीजन में एक लाख 35 हजार किसानों को 606 करोड़ का ऋण वितरित किया गया था। वर्तमान में रबी सीजन में 31 मार्च तक 627 करोड़ रुपए के ऋण वितरण का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें :अगर नहीं किया ये काम तो, 30 नवंबर के बाद नहीं मिलेगा राशन और गैस सिलेंडर