प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 लागू हो चुकी है। आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हनुमानगढ़ नगर परिषद की ओर से जंक्शन व टाउन क्षेत्र के वार्डों में कैंप लगाकर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। 2 व 3 दिसंबर को डाबरवॉल स्कूल न्यू खुंजा व महावीर दल धर्मशाला बस स्टैंड हनुमानगढ़ टाउन, 4 व 5 दिसंबर को हाउसिंग बोर्ड सामुदायिक भवन हनुमानगढ़ जंक्शन व टाउन स्थित सरकारी स्कूल नंबर दो ओवर ब्रिज के पास, 6 व 9 दिसंबर को हाई स्कूल सेक्टर 12 सूरतगढ़ रोड हनुमानगढ़ जंक्शन एवं सामुदायिक भवन सूर्य नगर हनुमानगढ़ टाउन, 10 व 11 दिसंबर उप कार्यालय नगर परिषद हनुमानगढ़ जंक्शन एवं पंचायती धरमशाला हनुमानगढ़ टाउन, 12 व 13 दिसंबर दुर्गा मंदिर धरमशाला हनुमानगढ़ जंक्शन एवं चिल्ड्रन स्कूल हनुमानगढ़ टाउन, 16 व 17 दिसंबर अंबेडकर भवन करनी चौक हनुमानगढ़ जंक्शन प्रेमनगर नगर परिषद स्कूल हनुमानगढ़ टाउन, 18 व 19 दिसंबर जॉन मिल्टन लाइब्रेरी 100 फीट रोड हनुमानगढ़ जंक्शन एवं कार्यालय नगर परिषद हनुमानगढ़ टाउन में कैंप लगाकर लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी।