- हनुमानगढ़ की नाबालिग के परिजनों ने महिला थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
नाबालिग से नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म
- हनुमानगढ़ की नाबालिग के परिजनों ने महिला थाने में कराई रिपोर्ट दर्ज
श्रीगंगानगर.
शहर में अपने पिता की दुकान पर रुपए लेने आई एक नाबालिग को दुकान पर छोडऩे के बहाने कार में बैठाकर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला महिला थाने में दर्ज हुआ है।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति की दुकान श्रीगंगानगर में है। 16 फरवरी 2018 को उसकी सोलह वर्षाीया पुत्री अपने पिता से रुपए लेने के लिए बस से श्रीगंगानगर गई थी।
जहां वह बस से शिव चौक पर उतरी। वहां उसे कुलदीप मेहरा उर्फ बब्बू मिला, जिसने उसके पिता का जानकार बताया और दुकान पर छोडऩे के लिए कार में बैठा लिया।
रास्ते में उसने ज्यूस में नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे वह अचेत हो गई। इस दौरान आरोपित ने उससे दुष्कर्म किया और रात करीब दस बजे गांव में उसके घर के बाहर पटक कर फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।
महिला थाना पुलिस ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति की दुकान श्रीगंगानगर में है। 16 फरवरी 2018 को उसकी सोलह वर्षाीया पुत्री अपने पिता से रुपए लेने के लिए बस से श्रीगंगानगर गई थी।
Read more news...