श्री गंगानगर

RBSE 12th Result 2026: पीलिया से जंग हारी पर पढ़ाई से नहीं, मौत के 11 दिन बाद आया निकिता का 93.80% रिजल्ट; रो पड़े माता-पिता

RBSE 12th Result 2026: जहां पूरे प्रदेश का परिणाम संतुलित रहा, वहीं श्रीगंगानगर जिले के प्रदर्शन में इस साल गिरावट दर्ज की गई है। स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग अब इस गिरावट के कारणों का विश्लेषण करने में जुट गया है।

2 min read
बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी करते शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, फोटो

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार सुबह 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए। इस साल भी बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है, लेकिन इन नतीजों के बीच श्रीगंगानगर की एक ऐसी कहानी सामने आई है जिसने सबकी आंखों में आंसू ला दिए।

ये भी पढ़ें

बिना फीस के कोचिंग, रहने-खाने का न्यूनतम खर्च और मोबाइल बैन ! कोटा, सीकर, जयपुर को टक्कर दे रहा ये छोटा शहर

अस्पताल के बिस्तर से दी परीक्षा, मौत के बाद आया परिणाम

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 7 KN (श्रीगंगानगर) की छात्रा निकिता ने कला वर्ग (Arts) में 93.80% अंक हासिल किए हैं। निकिता एक बेहद गरीब परिवार से थी, जिसके माता-पिता मजदूरी कर उसे पढ़ा रहे थे। परीक्षा के दौरान ही निकिता 'पीलिया' (Jaundice) की चपेट में आ गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिंदगी और मौत के बीच जूझते हुए भी निकिता का हौसला कम नहीं हुआ, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। 20 मार्च को इलाज के दौरान निकिता का निधन हो गया। आज जब रिजल्ट आया और निकिता का नाम मेरिट लिस्ट के करीब दिखा, तो उसके माता-पिता अपने आंसू नहीं रोक पाए।

RBSE 12th Result 2026: एक नज़र में मुख्य आंकड़े

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा जारी किए गए परिणामों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है:

  • कुल पास प्रतिशत (Arts): 97.54%
  • छात्राओं का प्रदर्शन: 98.29% (सफल)
  • छात्रों का प्रदर्शन: 96.68% (सफल)
  • स्टेट टॉपर: तीन विद्यार्थियों ने 99.60% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया है।
  • साइंस टॉपर: बाड़मेर की दिव्या ने 499 अंकों के साथ इतिहास रचा।

पिछले साल की तुलना में इस बार सभी संकाय में परीक्षा परिणामों में कुछ हद तक कमी आई है। गंगानगर जिले में भी पिछले साल की तुलना में परिणाम कम आया है। सबसे बड़ी बात ये रही कि इस बार शिक्षा विभाग ने सिर्फ बीस दिन में ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। इस बीच करीब नौ लाख से ज्यादा बच्चों की कॉपी जांची गई। उसके अलावा तीनों ही संकाय में रिजल्ट तैयार किए। इसके लिए रात-रात भर तक काम किया। इस बार शिक्षा विभाग निजी विद्यालयों को टक्कर देने की तैयारी में है और कई सालों के बाद फिर से एक अप्रेल से नया सत्र शुरू कर रहा है। दसवीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम पहले ही जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें

Success Story Of 5 Sisters: भ्रूण हत्या के लिए बदनाम था जिला, अनपढ़ मां की पांचों बेटियों ने RAS अफसर बनकर रच दिया इतिहास, ऐसे कर रही गांव की मदद

Published on:
31 Mar 2026 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर