श्री गंगानगर

RBSE 12th Result: राजस्थान बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने में की जल्दबाजी, अभी तो यहां कॉपियां ही नहीं जंची

RBSE 12th Result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी प्रदेश भर में विज्ञान संकाय के सैकड़ों विद्यार्थी अब भी रिजल्ट के इंतजार में हैं। कई जगहों से अभी कॉपियों के मूल्यांकन नहीं होने का मामला सामने आया है।

2 min read
RBSE 12th Result (photo- AI)

श्रीगंगानगर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी प्रदेश भर में विज्ञान संकाय के सैकड़ों विद्यार्थी अब भी रिजल्ट के इंतजार में हैं। पत्रिका पड़ताल में सामने आया कि बोर्ड से संबद्ध अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूलों और कुछ निजी संस्थानों के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का परिणाम अब तक जारी नहीं हुआ है। इससे बोर्ड के एक साथ जल्दी परिणाम जारी करने के दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

केस 1: इंदिरा चौक स्थित महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंग्रेजी माध्यम) में 12वीं विज्ञान वर्ग के 25 विद्यार्थियों का परिणाम जारी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें

सुपर मदर्स… खामोश दुनिया की ‘आवाज’ बनीं दो माएं, टूटी उम्मीदों को मिला नया आसमां

केस 2: एसडी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंग्रेजी माध्यम विज्ञान के 30 विद्यार्थियों का परिणाम लंबित है। प्राचार्य ने बोर्ड स्तर पर कॉपियों की जांच लंबित होने की जानकारी दी है।

पर्याप्त परीक्षक उपलब्ध नहीं

बोर्ड ने तीन दिन पहले मंगलवार को कला, वाणिज्य और विज्ञान तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन जो परिणाम जारी हुआ, उसमें जिले के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों और आरबीएसई से संबद्ध निजी स्कूलों में विज्ञान वर्ग के परिणाम लंबित हैं। जांच में सामने आया कि कॉपियों के मूल्यांकन में देरी इसका प्रमुख कारण है।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या बढ़ने के बावजूद पर्याप्त परीक्षक उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे उत्तर पुस्तिकाएं की समय पर जांच नहीं हो पाई और परिणाम अपलोड में देरी हुई।

अगली कक्षा के आवेदन अटके

परिणाम में देरी का असर व्यापक है। कॉलेज प्रवेश, प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। कई संस्थानों में आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है, ऐसे में बिना परिणाम के विद्यार्थी असमंजस में हैं। अभिभावक स्कूलों और शिक्षा विभाग के चक्कर काट रहे हैं, जबकि शिक्षकों के सामने स्पष्ट जवाब नहीं है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?

'कक्षा 12वीं में अंग्रेजी माध्यम के विज्ञान वर्ग और कुछ निजी स्कूलों के परिणाम कॉपी जांच में देरी के कारण लंबित हैं। जल्द ही इन्हें जारी कर दिया जाएगा।' -अरविंदर सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीगंगानगर

ये भी पढ़ें

Digital Census: राजस्थान में 1 मई से शुरू होगा जनगणना-2027 का पहला चरण, अब खुद भी कर सकेंगे अपनी गणना

Also Read
View All

अगली खबर