श्री गंगानगर

पेपर देखकर एेसा क्या हुआ कि अभ्यर्थियों के छुड़ा दिए पसीने

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
rpsc 2nd grade teacher exam
पेपर देखकर एेसा क्या हुआ कि अभ्यर्थियों के छुड़ा दिए पसीने

श्रींंगंगानगर। द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में सामान्य ज्ञान में राजस्थान के इतिहास के बारे में आए कई प्रश्नों ने अभ्यर्थियों ने खूब उलझाया। कई अभ्यर्थियों के माथे पर पसीने तक छुड़ा दिए। राजस्थान के मुगल काल से लेक अब तक हुए घटनाक्रम के संबंध में कई सवाल पूछे गए थे। परीक्षा केन्द्रों पर जैसे ही अभ्यर्थी बाहर आए तो अधिकांश के चेहरों पर वह मुस्कान नहीं मिली जितनी उम्मीद थी।

अभ्यर्थियों का कहना था कि सामान्य ज्ञान की इस परीक्षा में कठिन सवाल अधिक थे, जिनका जवाब देने में काफी परेशानी आई। वहीं लंबे समय से तैयारियों में जुटे कई अभ्यर्थी इस पेपर को पहले हुई परीक्षाओं के मुकाबले सरल होने का दावा कर रहे थे। अधिकांश परीक्षा केन्द्रों के बाहर सुबह से लेकर अपराह्न एक बजे तक वाहनों की आवाजाही अधिक रही। यहां तक कि सुखाडि़या सर्किल पर जाम जैसी स्थिति होने पर यातायात पुलिस ने कमान संभाली।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से इस परीक्षा कराने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को दी गई है। रविवार को यह परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक आयोजित हुई। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिवराम यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में 35 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए। इसमें कुल 17 हजार 182 में से 14 हजार 405 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में 2777 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के लिए पांच उडऩदस्तों ने आकस्मिक जांच की।

Updated on:
28 Oct 2018 04:52 pm
Published on:
28 Oct 2018 04:52 pm
Also Read
View All
Rajasthan Crime: महिला ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, 6 साल बाद खेताराम हत्याकांड में आया बड़ा फैसला

Ghadsana : घड़साना बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद, व्यापारी संगठनों का एलान, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

Sriganganagar: श्रीविजयनगर में भारी हंगामे के बीच कांग्रेस के सुशील मिढ्ढा बने चेयरमैन, BJP प्रत्याशी को 5 वोटों से हराया

Rajasthan News : राजस्थान में एक और ‘हिट एंड रन’, तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से मां-बेटी सहित 3 महिलाओं की मौत

श्रीगंगानगर पंचायत चुनाव: 409 ग्राम पंचायतों की निकली लॉटरी, जानें आपके गांव में सरपंच पद किस वर्ग के लिए आरक्षित