
नोटबंदी के विरोध में गुरुवार को संगरिया ब्लॉक कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
संगरिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शब्दों, लहजे व कार्यो से प्रधानमंत्री पद की गरिमा को खराब किया है, उनके नोटबंदी के निर्णय में देश भर के मजदूर वर्ग को बेरोजगार कर दिया, यह विचार पूर्व विधायक व कांग्रेस के पीसीसी सदस्य महेंद्र सिंह बराड़ ने मंगलवार को व्यापार मंडल कार्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते व्यक्त किए।उन्होने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी के फैसलों से समाज के किसान, व्यापारी, मजदूर सहित सभी वर्ग परेशान है। बाजार से ग्राहक गायब है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस व गहलोत राज में प्रारंभ की गई सभी नीतियों को बंद कर दिया है । किसानों का ट्रैक्टर हो या डिग्गी का अनुदान सभी कार्यो में किसानों से धौखा किया जा रहा है।
नोटबंदी के खिलाफ होगा 9 नवम्बर को होगा प्रदर्शन
उन्होने कहा कि कांग्रेस द्वारा पूरे देश में 8 नवम्बर को काला दिवस के रुप में मनाया जाएगा व नोटबंदी के निर्णय का विरोध किया जाएगा। इसी तर्ज पर 9 नवम्बर को उपखण्ड मुख्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जनसभा व प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शन के पश्चात नोटबंदी के विरोध में तथा आवारा पशुओं के नियंत्रण, स्वामीनाथन आयोग की रिर्पोट लागू करने, किसानों का ऋण माफ करने, कपड़े पर जीएसटी समाप्त करने, भाखड़ा की नहरों में पूरे पानी व हरियाणा की ओर गेट बनाने की मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
पहले दिन आठ नामांकन दाखिल
संगरिया. स्थानीय मीरा शिक्षा समिति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के प्रथम दिन मंगलवार को आठ नामांकन दाखिल किए गए। मंगलवार को मोती लाल कंदोई, शिवकुमार बारुपाल, ज्ञानप्रकाश कड़वासरा, प्यारे लाल सिंगला, दर्शन सिंह बोलांवाली, सुरेंद्र सिंह ढाबां, कुलदीप कुमार भाखरांवाली, जगजीत सिंह भगतपुरा ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार को दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक जारी रहेगी। प्रक्रिया के तहत कुल दस संचालक पदों के लिए चुनाव होने है।
50 किलो पोलीथीन बरामद
संगरिया. नगरपालिका प्रशासन ने मंगलवार को पुरानी धान मंडी के तीन प्रतिष्ठानों से पचास किलो पोलीथीन बरामद किया।स्वच्छता निरीक्षक सुभाष बिश्नोई ने बताया कि दोपहर साढे ग्यारह बजे की गई कार्रवाई में बाजार की तीन दुकानों से यह पोलीथीन जब्त किया गया। पोलीथीन को नगरपालिका कर्मियों द्वारा जलाकर नष्ट किया गया।