श्री गंगानगर

राजस्थान के इस इलाके का बुरा हाल, ऐसा ही रहा तो डूब जाएगी पुरानी आबादी

राजस्थान के इस इलाके का बुरा हाल, ऐसा ही रहा तो डूब जाएगी पुरानी आबादी
2 min read
Feature image

श्रीगंगानगर

शहर में बरसात चार दिन पहले आई लेकिन इसका खमियजा अब तक लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पुरानी आबादी के वार्ड तीन में घुटनों तक होने के कारण यह पानी अब संड़ाध मारने लगा है। यहां तक कि अपने घर से बाजार तक आवाजाही के लिए लोगों को मजबूरन इस गंदे पानी में एेसे निकलना पड़ रहा है जैसे वहां बाढ़ आ गई हो। नाले का गंदा पानी भी अब गलियों में इस कदर पसर चुका है कि बीमारी का रूप लेने लगा है। वार्ड तीन, नौ, ग्यारह और चार का अधिकांश पानी वार्ड तीन के गडढे में माइक्रोटावर के आगे से गुजरने वाले मुख्य नाले से पहुंचता है। इस मुख्य नाले से यह पानी वार्ड तीन के गड्ढे में पहुंचता था लेकिन नगर परिषद ने वहां सीसी रोड इतनी ऊंची बना दी कि पानी का बहाव ही बंद कर दिया गया। एेसे में इस गड्ढे की बजाय गलियों में यह पानी पसर चुका है।

निकासी के बंदोबस्त फेल
अब यह पानी घरों की नींव में घुसने लगा है। यही हाल रहा तो पुरानी आबादी का अधिकांश एरिया डूब जाएगा। पानी निकासी के बंदोबस्त फेल हो चुके है। सोमवार को जब पत्रिका टीम ने जायजा लिया तो एेसे हालात नजर आए। यहां तक कि एक भी सफाई कार्मिक वहां पानी निकासी के लिए दिखाई नहीं दिया। कचरा निकालकर उसे उठाव के लिए भी अमला पिछले दस दिनों से नहीं आ रहा है।

प्रयास के सिवाय कुछ नहीं कर सकते

मामले में नगर परिषद प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है। यहां तक कि आयुक्त और सभापति एक दूसरे पर छीँटाकशी कर अपनी जिम्मेदारी से दूर भाग रहे हैं। आयुक्त सुनीता चौधरी ने पुरानी आबादी वार्ड तीन में जलभराव की स्थिति की हालात को स्वीकारा लेकिन हल कराने की बजाय रटरटाया जवाब दिया कि हम तो प्रयास कर सकते हैं, इसके सिवाय कुछ नहीं कर सकते। प्रयास नहीं परिणाम के बारे में जब पूछा तो आयुक्त का कहना था कि यह निकासी पहेली बनी हुई है, अतिक्रमण की बात को स्वीकार करने की बजाय जनता का सहयोग बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया।

इतनी अंधेरगर्दी कभी नहीं देखी

पिछले चालीस साल इस इलाके में दुकानदारी कर रहा हूं। पानी निकासी की समस्या आती थी लेकिन इस बार इतनी अंधेरगर्दी है कि क्या बताऊं। जिस गड्ढे में पानी जाता था, वहां अतिक्रमण कराने के लिए नगर परिषद के अधिकारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एेसे अधिकारियों को सीधा जेल में डाल देना चाहिए।
- सुभाष, दुकानदार

Published on:
03 Jul 2018 06:05 am
Also Read
View All
Rajasthan Accident : श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ थर्मल में हादसा, कोल हैंडलिंग प्लांट के बंकर से श्रमिक की गिरने से मौत, भारी आक्रोश

पाकिस्तान में बैठा अंडरवर्ल्ड डॉन सोशल मीडिया पर करता था राजस्थान के युवाओं से दोस्ती, 2 जिलों से संदिग्ध युवक गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: हेरोइन तस्करी में बड़ा खुलासा, पंजाब तक सप्लाई की थी प्लानिंग, मुख्य आरोपी जस्सी की पत्नी गिरफ्तार

Pulse Processing Unit : श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में लगेगी हाईटेक दाल प्रोसेसिंग यूनिट, ₹25 लाख तक मिलेगा अनुदान

Indian Railways: सरहद का स्टेशन अब बनेगा रेल शक्ति का हब, श्रीगंगानगर को मिली 174.26 करोड़ की सौगात