श्री गंगानगर

Rajasthan Crime News : बलात्कार के आरोपी के मकान को बुलडोजर चला किया ध्वस्त, पुलिस और नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई

Sri Ganganagar News : जिले के सूरतगढ़ में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के मकान को तोड़ दिया।
less than 1 minute read
Feature image

Sri Ganganagar News Update : जिले के सूरतगढ़ में चार वर्ष की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के मकान को तोड़ दिया। प्रकरण के अनुसार 22 अगस्त की शाम वार्ड पांच में एक किराए के मकान में रहने वाला दंपती दिहाड़ी मजदूरी पर गया था। घर में उसकी आठ माह की बच्ची व चार वर्षीय बच्ची अकेली थी। इस दौरान रिश्ते में लगने वाला नाना घर आया और चार वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीगंगानगर की अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

सिटी थानाधिकारी दलीप सिंह की अगुवाई में पुलिस जाब्ता सोमवार को गांव में पहुंचा और वहां नगरपालिका के कर्मियों के दस्ते के सहयोग से आरोपी के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। सिटी थानाधिकारी दलीप ने बताया कि पुलिस के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार इस मामले में आरोपी के वार्ड पांच में स्थित सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बने मकान को ध्वस्त करने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस जाब्ता व नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंचा और जेसीबी की मदद से आरोपी का मकान ध्वस्त कर दिया।

Updated on:
03 Sept 2024 04:11 pm
Published on:
03 Sept 2024 02:03 pm
Also Read
View All
श्रीगंगानगर: पानी लाती हैं पड़ोस से, फिर भी बुजुर्ग विधवा महिला को थमा दिया हजारों रुपए का बिल; घर में कनेक्शन तक नहीं

राजस्थान: भारत-पाक सीमा पर रावला बॉर्डर बना ड्रोन तस्करी का हॉटस्पॉट, चुनाव से पहले साजिश की आशंका

Rajasthan News: देश को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम, भारत-PAK सरहद से RDX और हथियार बरामद, 2 शख्स अरेस्ट

Hanuman Beniwal : ‘मुझे जाना पड़ रहा है’, किसान आंदोलन को अचानक बीच में क्यों छोड़ गए सांसद हनुमान बेनीवाल? जानें पूरी खबर

Rajasthan Farmers Protest: पुलिस बैरिकेड्स तोड़े, रात भर हाइवे पर पड़ाव, सांसद हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में क्यों उग्र हुआ किसान आंदोलन?