श्री गंगानगर

Success Story: छोटे शहर से बड़ी उड़ान, सानिया का वेडिंग वर्ल्ड में जलवा, दुबई से लेकर थाईलैंड तक चमकाया नाम

Success Story: सानिया बंसल का मानना है कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो व्यक्ति को पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने लगातार मेहनत की और अपने कॅरियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
2 min read
Sania Bansal wedding planner
वेडिंग प्लानर सानिया बंसल (फोटो-पत्रिका)

श्रीगंगानगर। होमलैंड सिटी कॉलोनी निवासी सानिया बंसल आज वेडिंग इंडस्ट्री में एक स्थापित नाम बन चुकी हैं। को-फाउंडर और क्रिएटिव हेड के रूप में उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और रचनात्मक सोच से अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में उनका कार्यालय नई दिल्ली में है, जहां से वे देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी भव्य वेडिंग इवेंट्स का संचालन कर रही हैं।

सानिया ने वर्ष 2014 में इस क्षेत्र में कदम रखा। शादियों की ऊर्जा, लोगों से जुड़ाव और आयोजनों की रौनक ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया, जो आगे चलकर उनका जुनून बन गया। उनका मानना है कि लक्ष्य स्पष्ट हो तो व्यक्ति को पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। इसी सोच के साथ उन्होंने लगातार मेहनत की और अपने कॅरियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

शादियां ले चुकी हैं बड़े उद्योग का रूप

वे शादी के हर पहलू को बारीकी से समझती हैं। निमंत्रण पत्र से लेकर विदाई तक हर आयोजन को सुव्यवस्थित और यादगार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उनके अनुसार आज शादियां एक बड़े उद्योग का रूप ले चुकी हैं, जहां भव्यता और पेशेवर प्रबंधन का विशेष महत्व है।

हर परिस्थिति में शांत रहकर समय प्रबंधन

सानिया ने श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर के अलावा दिल्ली, बेंगलुरु, दुबई और थाईलैंड में भी कई शानदार शादियों का सफल आयोजन किया है। उनकी प्लानिंग भव्यता, सटीकता और रचनात्मकता के लिए जानी जाती है। वे हर परिस्थिति में शांत रहकर समय प्रबंधन और आयोजन को प्रभावी ढंग से संभालती हैं, जिससे क्लाइंट्स का भरोसा मजबूत होता है।

युवाओं के लिए बनी हैं प्रेरणा

उनके लिए वेडिंग प्लानिंग केवल पेशा नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव है। वे 'वन-स्टॉप सॉल्यूशन' प्रदान करती हैं, जिसमें वेन्यू चयन, वेंडर मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी, एंटरटेनमेंट, लॉजिस्टिक्स, फोटोग्राफी और फूड मैनेजमेंट जैसी सेवाएं शामिल हैं।

सानिया का मानना है कि प्रोफेशनल वेडिंग प्लानर्स शादियों को तनावमुक्त बनाकर परिवारों को यादगार अनुभव देते हैं। सानिया बंसल आज युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो अपने सपनों को मेहनत और समर्पण से साकार करना चाहते हैं।

Published on:
03 May 2026 06:10 am
Also Read
View All
बिन दुल्हन लौटीं 2 बारातें: DJ पर थिरक ही रहे थे लोग, तभी श्रीगंगानगर पुलिस ने एंट्री मार रुकवाया ‘विवाह’

Rajasthan: फर्जी कागज बनाकर विदेशों में भेजे 815 करोड़, सीए के दफ्तर से चल रहा था पूरा खेल, आयकर विभाग ने मारा छापा

श्रीगंगानगर: शादी के 15 दिन बाद भागी दुल्हन, बाड़मेर के दूल्हे से 4.5 लाख ठगे; 7 लाख के लिए बनाया बंधक

श्रीगंगानगर मंडी भाव: चीनी-गुड़ के दामों में उछाल, स्टॉक की कमी से मंडियों में बढ़ी टेंशन; जानें रेट में तेजी की वजह

श्रीगंगानगर: सरकारी व्याख्याता ने नशे में दौड़ाई कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुछ दिन पहले ही किया था पदभार ग्रहण