श्री गंगानगर

लालगढ़ हवाई पट्टी की अधूरी बाउंड्री वाल अब होगी पूरी

-सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किए टेण्डरसुप्रीम एविएशन कंपनी का राज्य सरकार से करार
2 min read
• •
Updated: 12 Apr 2018, 6:57 AM IST
air line

श्रीगंगानगर.

लालगढ़ हवाई पट्टी की अधूरी बाउंड्रीवाल अब पूरी हो जाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेण्डर कर दिए हैं। ठेकेदार को यह काम निर्धारित अवधि में पूरा करने का कहा गया है। लालगढ़ हवाई पट्टी से निजी कंपनी की हवाई सेवा शुरू होना प्रस्तावित है। सुप्रीम एविएशन नामक कंपनी ने इसके लिए राज्य सरकार से करार किया है। हवाई सेवा शुरू होने से पहले हवाई पट्टी पर जो काम होने हैं उनमें सुरक्षा की दृष्टि से चारदीवारी का निर्माण भी शामिल है।


सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुमना मनोचा ने बताया कि चारदीवारी का काम अधूरा पड़ा था। इसे पूरा कराने के लिए टेंडर किए गए हैं। इस काम पर 90 लाख रुपए व्यय होंगे। काम शुरू करने के लिए ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। विनोचा ने इस बात से इनकार किया कि पिछले दिनों जनसंवाद के सिलसिले में श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हवाई पट्टी के निर्माण कार्यों के बारे में निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि यह कार्य पूर्व में स्वीकृत है और इसे पूरा किया जाना है। हवाई सेवा शुरू होने से पहले हवाई पट्टी पर जो काम होने हैं उनमें सुरक्षा की दृष्टि से चारदीवारी का निर्माण भी शामिल है।

यहां भी पढ़े

350 बैड का अस्पताल, 425 मरीज भर्ती - https://goo.gl/kxVskk

आकाश मर्डर केस: आकाश की मौत मामले में पुलिस ने खंगाला गड्ढा - https://goo.gl/YyJWhv

धोखाधड़ी के प्रकरणों में गिरफ्तार आरोपित फिर रिमांड पर - https://goo.gl/qzgYTy

दो घंटे बंद रहा श्रीगंगानगर का मुख्य बाजार - https://goo.gl/YeL4as

पट्टा बनाने से पहले सेटेलाइट सिस्टम से जांच - https://goo.gl/tCVeZ8

जिले में 55 सेवा प्रदाता अधिकृत - https://goo.gl/99SaES

कागजात कम पाए जाने पर दो का चालान - https://goo.gl/fuFAYP

पहले से संचालित गाडिय़ों पर 'ग्रीष्मकालीन' का ठपा - https://goo.gl/k4RqkU

विक्की गोंडर एनकाउंटर मामले में पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बयान - https://goo.gl/uTM4qV

मेडिकल कॉलेज के नक्शे में होगा संशोधन - https://goo.gl/pDCjJ1

Updated on:
12 Apr 2018, 6:57 AM IST
Published on: